सीहोर में इंदौर-भोपाल नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दरबार ढाबे के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल ह
.
बताया जा रहा है कि नेमा परिवार महू से राजधानी भोपाल जा रहा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
इनकी हुई मौके पर मौत हादसे में संध्या नेमा (56 वर्ष) पत्नी सुनील नेमा, निवासी इंदौर और मृदंग नेमा (28 वर्ष) पिता संजीव नेमा, निवासी भोपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
सुबह के समय कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी काफी कम थी।
ये तीन लोग हुए गंभीर घायल दुर्घटना में सुनील नेमा (60 वर्ष) पिता अर्जुन लाल नेमा निवासी इंदौर, संजीव नेमा (45 वर्ष) पिता मोहन नेमा निवासी एमपी नगर भोपाल और मीनल नेमा (40 वर्ष) पत्नी संजीव नेमा निवासी एमपी नगर भोपाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
कोहरे के कारण नहीं दिखा ट्रक पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, सुबह के समय कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी काफी कम थी। कार चालक सड़क किनारे खड़े ट्रक को समय रहते देख नहीं पाया। कार की गति भी संभवत: अधिक थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।