WPL Auction वाले दिन ही बल्ले से धमाल… खुशी से गदगद होगी दिल्ली कैपिटल्स, बरसाए करोड़ों रुपये

WPL Auction वाले दिन ही बल्ले से धमाल… खुशी से गदगद होगी दिल्ली कैपिटल्स, बरसाए करोड़ों रुपये


WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2025 मेगा ऑक्शन में एक से बढ़कर एक बड़ी बोली देखने को मिली. इस बीच एक दिलचस्प खबर देखने को मिली. एक तूफानी बल्लेबाज जिसपर गुजरात ने जोरदार बोली लगाई उसी बल्लेबाज ने ऑक्शन के दिन ही बल्ले से धमाल मचाकर सुर्खियां बटोर ली हैं. महिला बिग बैश लीग ने इस बल्लेबाज ने तूफानी पारी से सभी का ध्यान खींचा. दिल्ली कैपिटल्स की ये बोली पैसा वसूल साबित हुई.

WBBL में ऑलराउंड परफॉर्मेंस

हम बात कर रहे हैं विस्फोटक बल्लेबाज सोफी डिवाइन की. उन्होंने ऑक्शन वाले दिन ही बल्ले से धमाल मचा दिया. गेंद और बल्ले दोनों से डिवाइन ने जलवा दिखाया. पर्थ स्कॉर्चर्स ने गुरुवार को जंक्शन ओवल में मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ WBBL मैच में चार विकेट से करीबी जीत हासिल की. जीत की हीरो सोफी डिवाइन रहीं.  उन्होंने टीम के लिए उस समय धुआंधार पारी खेली जब मिडिल ऑर्डर अचानक बिखरता दिखा. 

Add Zee News as a Preferred Source


150 रन का था लक्ष्य

150 रन के टारगेट का पीछा करते हुए, स्कॉर्चर्स 2-116 पर पूरी तरह से कंट्रोल में लग रहे थे. लेकिन मिडिल-ऑर्डर के अचानक गिरने से रेनेगेड्स को उम्मीद जगी. डिवाइन, जिन्होंने पारी की शुरुआत की, ने पहले एक अहम विकेट लेने के बाद 24 गेंदों पर 46 रन की आक्रामक पारी खेलकर माहौल बनाया. जिससे यह पक्का हो गया कि उनका असर दोनों पारियों में बना रहे. इस जीत ने पर्थ को टॉप स्पॉट की रेस में बनाए रखा है, जबकि रेनेगेड्स ने ऊपर चढ़ने का मौका गंवा दिया. डिवाइन ने गेंद से भी कमाल दिखाया और 14 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए.

ये भी पढ़ें.. कौर एंड कंपनी की तरह ही इस टीम को भी सम्मान.. PM मोदी ने की मुलाकात, पहली ट्रॉफी जीत कर लहराया भारत का परचम

2 करोड़ में लगी बोली

डिवाइन की प्रचंड फॉर्म का असर ऑक्शन में देखने को मिला. RCB के साथ तीन सीजन बिताने के बाद अब वह गुजरात के लिए खेलती नजर आएंगी. डिवाइन को खरीदने के लिए टीमों की होड़ देखने को मिली. फिर अंत में गुजरात ने 2 करोड़ रुपये खर्च कर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया. इस ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी दीप्ति शर्मा रहीं जिन्हें 3.2 करोड़ रुपये में यूपी की टीम ने एक बार फिर अपनी टीम में शामिल किया.



Source link