‘T20 पर ध्यान दोगे तो…’ SC जज की बात पर रोहतगी ने टोका- गंभीर मेरा क्‍लाइंट है

‘T20 पर ध्यान दोगे तो…’ SC जज की बात पर रोहतगी ने टोका- गंभीर मेरा क्‍लाइंट है


Last Updated:

Gautam Gambhir: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में क्रिकेट का जिक्र हुआ. जस्टिस एम.एम. सुंदरेश ने कहा कि T20 पर ध्यान दोगे तो टेस्ट हारोगे. इस पर मुकुल रोहतगी ने तुरंत टोका, “हेड कोच मेरे दोस्त हैं.” उन्होंने खुलासा किया कि हार पर सुबह ही गौतम गंभीर से बात की और कहा, “अपनी पिचों पर हारो तो बेहतर है रुक जाओ.”

सुप्रीम कोर्ट में साउथ अफ्रीका से टेस्‍ट हार का जिक्र हुआ.
कानून की दुनिया में जब आया क्रिकेट का जिक्र, जज-वकील की दलीलों में उभरी टेस्ट क्रिकेट की फिक्र. सुप्रीम कोर्ट में चल रहे गंभीर कानूनी मामलों के बीच अचानक क्रिकेट का जिक्र हो गया. यह हल्का-फुल्का संवाद सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी और जस्टिस एम.एम. सुंदरेश के बीच हुआ. इसका संदर्भ था हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की 0-2 से करारी हार. बातचीत उस समय शुरू हुई जब रोहतगी एक मामले की लंबी सुनवाई का संदर्भ दे रहे थे. रोहतगी ने जिक्र किया कि जस्टिस सुंदरेश ने कभी टिप्पणी की थी कि वह फाइनल हियरिंग नहीं करते हैं, जिस पर जस्टिस सुंदरेश ने मजाकिया लहजे में कहा कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं कहा.
‘टी20 पर अधिक ध्यान’
लेकिन माहौल तब और दिलचस्प हो गया जब जस्टिस सुंदरेश ने भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा, “देखिए, अब आप भारतीय टीम का प्रदर्शन देखते हैं. जब आप टी20 पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं तो एक दिन आप टेस्ट मैच हार जाएंगे. यह टिप्पणी सीधे तौर पर भारत की टेस्ट क्रिकेट में हालिया गिरावट और टी20 फॉर्मेट को दिए जा रहे अत्यधिक महत्व पर एक कड़ा तंज था. जज साहब के इस क्रिकेटिंग गूगली पर सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी. रोहतगी ने उन्हें बीच में रोकते हुए कहा, “माय लॉर्ड मैं आपको बता दूं कि हेड कोच (गौतम गंभीर) मेरे दोस्त और मुवक्किल हैं.”



Source link