खंडवा21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मौके पर पुलिस पहुंचने के बाद भी विवाद होता रहा।
लेडी बटलर अस्पताल में शुक्रवार शाम प्रसव के लिए आई महिला सबा खान पति फिरोज खान निवासी मोघट थाना क्षेत्र के साथ आए परिजन नजमा बी ने डॉ. लक्ष्मी डुडवे के साथ गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। घटना से आहत डॉ. डुडवे ने डायल 100 को सूचना देकर मौके पर बुलाया। इस दौरान मरीज के परिजन गलती मानने को तैयार नहीं थे।
मौके पर उपस्थित नर्स, सुरक्षा गार्ड के मुताबिक मरीज के साथ आई महिला ने बेवजह हंगामा कर डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार किया। डॉक्टर कक्ष के अंदर बैठ गई। इसके बाद भी महिला अपशब्द कहती रही। मामले में डॉक्टर ने लिखित शिकायत कर कार्रवाई का निवेदन किया है।
0