दतिया में भांडेर थाना क्षेत्र के चिरगांव रोड पर रविवार देर रात सड़क हादसा हो गया। बस का इंतजार कर रहे चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक क
.
जानकारी के अनुसार, पहाड़ी गांव निवासी राकेश यादव (40) पिता लखन यादव अपने भतीजे सुनील उर्फ रामू के साथ चिरगांव (उ.प्र.) में एक रिश्तेदारी की शादी में शामिल होने जा रहे थे। दोनों रात के समय भांडेर कस्बे में चिरगांव रोड स्थित बस स्टैंड पर किसी साधन के इंतजार में खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई अज्ञात कार ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल भतीजे का इलाज जारी है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान कर आरोपी को जल्द पकड़े जाने की संभावना जताई जा रही है।