शहडोल में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला: गिरूईबड़ी गांव में हुई घटना; एक साल पहले हुई थी शादी – Shahdol News

शहडोल में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला:  गिरूईबड़ी गांव में हुई घटना; एक साल पहले हुई थी शादी – Shahdol News



शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। गिरूईबड़ी गांव में हुई घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। युवक ने आत्महत्या की है या कुछ और, इसका कारण अभी अज्ञात है। पुलिस ने मामले में मर्ग

.

मृतक की पहचान गिरूईबड़ी गांव निवासी 25 वर्षीय संजय सिंह मार्को पिता कैलाश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, संजय ने अपने घर के पास स्थित एक महुआ के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि सोमवार देर शाम तक जब संजय घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। कुछ ही देर बाद घर से कुछ मीटर की दूरी पर उसका शव महुआ के पेड़ से लटका हुआ मिला।

परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि शव सोमवार रात को मिला था और मंगलवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

मृतक एक साल का बेटा

परिजनों के मुताबिक, संजय की शादी कुछ साल पहले ही हुई थी और उसका एक साल का बच्चा भी है। उन्होंने बताया कि संजय का घर में किसी से कोई विवाद नहीं था। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा।



Source link