नीमच में चंदन चोरी का आरोपी गिरफ्तार: कैंट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दी दबिश; चोरी के उपकरण जब्त किए – Neemuch News

नीमच में चंदन चोरी का आरोपी गिरफ्तार:  कैंट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दी दबिश; चोरी के उपकरण जब्त किए – Neemuch News



नीमच की कैंट थाना पुलिस ने चंदन का पेड़ चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी में उपयोग किए गए कई उपकरण भी जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक भोपाल के निर्देश पर चोरी के मामलों में चल रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

.

शिकायत से शुरू हुई थी जांच

8 सितंबर को एक फरियादी ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके आवास परिसर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने चंदन का पेड़ काटकर चुरा लिया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

मुखबिर की सूचना पर दबिश, आरोपी पकड़ाया

कैंट थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी और उनकी टीम आरोपी की तलाश में लगातार जुटी थी। बुधवार शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पामाखेड़ा निवासी कंवरलाल (58) पिता प्रताप बावरी, थाना मल्हारगढ़, जिला मंदसौर को गिरफ्तार कर लिया।

उपकरण जब्त, आगे की पूछताछ जारी

पुलिस ने आरोपी के पास से चंदन चोरी में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण बरामद किए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे और चोरी किए गए चंदन का क्या किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आवश्यकता पड़ने पर और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।



Source link