बड़वानी बस स्टैंड के पास ऑटो गैरेज में आग: पास में सीएनजी पंप होने से मचा हड़कंप, लाखों का नुकसान; फायर फाइटर ने पाया काबू – Barwani News

बड़वानी बस स्टैंड के पास ऑटो गैरेज में आग:  पास में सीएनजी पंप होने से मचा हड़कंप, लाखों का नुकसान; फायर फाइटर ने पाया काबू – Barwani News


बड़वानी जिला मुख्यालय के राजघाट रोड बस स्टैंड के पास बुधवार रात करीब 9:20 बजे एक ऑटो गैरेज की गुमटी में अचानक आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में लाखों रुपए का सामान जल गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि गुमटी के पास ही स

.

लपटें उठते ही लोग मदद को पहुंचे

अमित नगर निवासी संजय नायरिया की यह गुमटी हर दिन की तरह रात में बंद थी। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी। लपटें देखते ही बस स्टैंड के आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। तुरंत नगर पालिका के फायर फाइटर को सूचना दी गई।

फायर टीम ने 15 मिनट में काबू पाया

सूचना मिलते ही फायर फाइटर मौके पर पहुंचा और करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। क्विक रिस्पांस से बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि गुमटी के बिल्कुल पास विद्युत डीपी, एक निजी अस्पताल की पार्किंग और लगभग 100 मीटर दूर सीएनजी व पेट्रोल पंप स्थित हैं। यदि आग फैलती, तो बड़ा विस्फोट हो सकता था।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

लाखों का नुकसान, कारण अज्ञात

आग में खाद्यान्न, बर्तन, मोटर वाहनों का तेल, गैरेज का सामान और पूरी गुमटी जलकर खाक हो गई। अनुमानित नुकसान लाखों रुपए बताया जा रहा है। हालांकि आग कैसे लगी, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। नगर पालिका और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link