India vs South Africa 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे रायपुर में खेला जा रहा है. तीन मैचों की शृंखला में टीम इंडिया 1-0 से आगे है. शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी. दूसरे ODI में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसका मतलब है कि रांची की तरह रायपुर में भी टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी.
पहला मैच हारने के बाद साउथ अफ्रीका ने दूसरे मुकाबले में 3 बड़े बदलाव किए हैं. रेगुलर कप्तान तेम्बा बावुमा की वापसी हो गई है, वहीं प्लेइंग इलेवन में स्पिन ऑलराउंडर केशव महाराज और तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की भी एंट्री हुई है. भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है.
लगातार 20वीं बार टॉस हारा भारत
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में भी सिक्का भारत के पक्ष में नहीं गिरा. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ODI में टीम इंडिया लगातार 20 टॉस हार चुकी है. इस दौरान कई कप्तान भी बदल गए, लेकिन किस्मत नहीं बदला. भारत ने वनडे इंटरनेशनल में आखिरी टॉस 2023 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता था.
केएल राहुल का छलका दर्द
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में भी टॉस हारने के बाद केएल राहुल के चेहरे पर मायूसी साफतौर से जाहिर हो रही थी. जब कमेंटेटर रवि शास्त्री ने इस बारे में पूछा तो राहुल ने ईमानदारी से जवाब देते हुए कहा कि टॉस को लेकर मुझपर बहुत ज्यादा दबाव है.
IND vs SA Live Score: देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11: क्विंटन डी कॉक (WK), एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा (C), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी