नाबालिग का वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी पकड़ाए: आलीराजपुर के जोबट थाने में फरियादी की शिकायत पर FIR – alirajpur News

नाबालिग का वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी पकड़ाए:  आलीराजपुर के जोबट थाने में फरियादी की शिकायत पर FIR – alirajpur News



पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

आलीराजपुर के जोबट में एक नाबालिग आदिवासी लड़की से संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, यह वीडियो 30 नवंबर 2025 को हुई एक घटना से जुड़ा है। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शु

.

नाबालिग का सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

पुलिस के अनुसार, फरियादी ने 3 दिसंबर को जोबट थाने में लिखित आवेदन दिया था। आवेदन में बताया गया कि आरोपियों की ओर से वीडियो प्रसारित करने से पीड़ित बालिका की निजता और गरिमा को गंभीर क्षति पहुंची है।

फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज

आवेदन का अवलोकन करने पर प्रथमदृष्टया संज्ञेय अपराध पाए जाने के बाद जोबट थाने में अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 79, 72, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 74, तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 की धारा 66E, 67, 67A के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में आरोपी गट्टू उर्फ अक्षय पिता रामसिंह बामनिया (दाल मील, जोबट) और एक अन्य नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण को अनुसंधान में लिया गया है।

अलीराजपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी नाबालिग, अपरिचित या किसी घटना विशेष से संबंधित फोटो और वीडियो को किसी भी प्रकार से साझा या प्रसारित न करें। ऐसा करना कानूनन दंडनीय अपराध है।

पुलिस ने यह भी कहा कि किसी भी संदेहास्पद गतिविधि, वीडियो या पोस्ट की सूचना तत्काल नजदीकी थाने को दें।



Source link