पचमढ़ी नहीं, ये है MP का स्विट्जरलैंड, सर्दी में पहाड़ों से नदी की तरह बहते हैं बादल, इस व्यू के विदेशी भी फेन

पचमढ़ी नहीं, ये है MP का स्विट्जरलैंड, सर्दी में पहाड़ों से नदी की तरह बहते हैं बादल, इस व्यू के विदेशी भी फेन


Last Updated:

MP Winter Tourist Place: जाम गेट की खासियत यह है कि यहां का मौसम पल-पल बदलता है. कभी धुंध इतनी गहरी कि कुछ दिखे ही नहीं, तो कभी पहाड़ियों के बीच से झरने जैसे बहते बादल. यही वजह है कि इसे लोग ‘मध्य प्रदेश का बादलों वाला पॉइंट’ और ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ भी कहने लगे हैं. 

Khargone Winter Tourist Place: मध्य प्रदेश में एक ऐसी जगह है, जहां सर्दियों में पानी नहीं, बल्कि बादलों का झरना बहता है. जी हां, बारिश में पहाड़ों से गिरते झरने तो आम बात है, लेकिन खरगोन जिले की विंध्याचल पर्वत श्रृंखला में जाम गेट पर ठंड के दिनों में बादल इस तरह नीचे गिरते हैं कि नजारा किसी सपनों की दुनिया जैसा लगता है. सूरज की हल्की किरणों के बीच पहाड़ी से बहता सफेद झरना देख हर कोई दंग रह जाता है.

जाम गेट खरगोन और इंदौर जिले की बॉर्डर पर स्थित एक ऊंची पहाड़ी चोटी के पास बना है. यहां सुबह-सुबह कोहरे की मोटी चादर छा जाती है. जैसे ही सूर्योदय होता है, लालिमा पहाड़ी को चमकाने लगती है और इसी बीच करीब 2000 फीट ऊंची चोटी से बादलों का झरना नीचे की ओर बहता दिखाई देता है. यह नजारा इतना खास है कि इसे देखने के लिए हर दिन सैकड़ों पर्यटक सुबह से ही पहुंच जाते हैं.

विदेशों में भी ऐसा नजारा नहीं
सर्दियों में जब पहाड़ी इलाकों में शीतलहर चलती है, तब यहां का दृश्य और भी शानदार हो जाता है. कई लोग बर्फ और पहाड़ देखने विदेश जाते हैं, लेकिन जाम गेट पर जो नजारा मिलता है, वह कई विदेशी पर्यटन स्थलों को भी टक्कर देता है. बादलों का यह प्राकृतिक झरना लोगों को इतना आकर्षित करता है कि हर कोई कैमरा और मोबाइल लेकर वीडियो बनाने में जुट जाता है.

जन्नत से कम नहीं जाम गेट
पिकनिक मनाने वालों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं. लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ यहां टाइम स्पेंड करने पहुंचते हैं. जाम गेट पर वीकेंड में तो खासतौर पर भीड़ उमड़ती है. फोटो और वीडियो शूट के लिए यह जगह बेहद लोकप्रिय है. फोटोग्राफी के शौकीन यहां घंटों तक बादलों की मूवमेंट रिकॉर्ड करते रहते हैं. कई बार पूरा इलाका दूधिया बादलों से ढक जाता है और कुछ ही मिनटों में साफ आसमान नजर आने लगता है.

मप्र का मिनी स्विट्जरलैंड
जाम गेट की खासियत यह है कि यहां का मौसम पल-पल बदलता है. कभी धुंध इतनी गहरी कि कुछ दिखे ही नहीं, तो कभी पहाड़ियों के बीच से झरने जैसे बहते बादल. यही वजह है कि इसे लोग ‘मध्य प्रदेश का बादलों वाला पॉइंट’ और ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ भी कहने लगे हैं. अगर आप सर्दियों में कोई अनोखी और खूबसूरत जगह ढूंढ रहे हैं, तो जाम गेट जरूर जाएं. यह ट्रिप आपका पूरा दिन यादगार बना देंगी.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

ये है MP का स्विट्जरलैंड, सर्दी में पहाड़ों से नदी की तरह बहते हैं बादल



Source link