विराट ही नहीं.. हार्दिक का भी फैन पॉवर है दमदार, हार गई सिक्योरिटी, बदला गया वेन्यू

विराट ही नहीं.. हार्दिक का भी फैन पॉवर है दमदार, हार गई सिक्योरिटी, बदला गया वेन्यू


भारत में विराट कोहली और रोहित शर्मा का खुमार छाया रहता है. लेकिन टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी फैन पॉवर के मामले में पीछे नहीं हैं. इसकी गवाही बड़ौदा और गुजरात के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में होने वाला मुकाबला देता है जिसका वेन्यू ही बदलना पड़ा. हार्दिक पांड्या बड़ौदा की टीम का हिस्सा हैं. हाल ही में हार्दिक से मिलने के लिए एक फैन ने सिक्योरिटी तोड़ते हुए मैदान में घुसकर उनसे मुलाकात कर ली थी. इस सीजन में हुई ऐसी घटनाओं की वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रही है.

बदला गया वेन्यू

हार्दिक के लिए फैंस की बेताबी सुरक्षाकर्मियों के लिए मुसीबत बन गई है. ऐसे में बड़ौदा और गुजरात के बीच होने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के अगले मैच का आयोजन स्थल बदल दिया गया. पहले यह मैच जिमखाना ग्राउंड में होना था, लेकिन अब उसे राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया. इस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल के मैच होते रहे हैं। इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता ज्यादा है और सुरक्षा तंत्र भी मजबूत है.

Add Zee News as a Preferred Source


अधिकारी ने दी जानकारी

आयोजन समीति के एक अधिकारी के मुताबिक, ‘हार्दिक पांड्या के लिए जोश जबरदस्त है. फैंस की भीड़, पूछताछ और भीड़ की आवाजाही हमारे अंदाजे से कहीं ज्यादा थी. टीम होटल, प्रैक्टिस नेट और टिकट काउंटर के पास फैंस की बहुत ज़्यादा भीड़ देखी गई. इतनी भीड़ आमतौर पर घरेलू मैचों में नहीं देखी जाती है. इसलिए सुरक्षा और मैच को आसानी से आयोजित करने के लिए राजीव गांधी स्टेडियम में शिफ्ट करने का फैसला किया गया.’

ये भी पढे़ं.. ऋतुराज के शतक से उलझी गुत्थी… अश्विन ने गंभीर से कर दी बड़ी डिमांड, गिल-अय्यर की वापसी पर होगी माथापच्ची

सेल्फी लेने के लिए बौखलाए फैंस

बता दें कि पंजाब और बड़ौदा के बीच हुए मैच में फैंस हार्दिक से मिलने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए कई बार स्टेडियम में घुस गए. इस वजह से मैच रोकना पड़ा. गुजरात के खिलाफ गुरुवार को हुए मैच में बड़ौदा ने 8 विकेट से जीत हासिल की. गुजरात को महज 70 रन पर रोकने के बाद बड़ौदा ने विजयी लक्ष्य 6.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. जीत के साथ बड़ौदा ग्रुप सी में पहले स्थान पर चली गई.



Source link