रायसेन कृषि उपज मंडी में पिछले दो माह से धान की बंपर आवक जारी है। अक्टूबर और नवंबर माह को मिलाकर कुल 6 लाख 74 हजार 874 क्विंटल धान मंडी पहुंची है। शुरुआती दिनों में प्रतिदिन 10 से 12 हजार क्विंटल धान की आवक हो रही थी, जो नवंबर में बढ़कर 20 से 30 हजार
.
किसान अपनी धान की उपज लेकर प्रतिदिन 800 से 900 ट्रॉलियों में शहर के दशहरे मैदान पहुंच रहे हैं। हालांकि, किसानों का कहना है कि उन्हें अभी अपनी उपज के मनचाहे दाम नहीं मिल पा रहे हैं, लेकिन उन्हें भविष्य में दरों में वृद्धि की उम्मीद है। कृषि उपज मंडी सचिव वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को मंडी में 19,640 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई।
3600 अधिकतम और 1600 रुपए रहा न्यूनतम रेट इस दौरान धान का अधिकतम मूल्य 3600 रुपये प्रति क्विंटल और न्यूनतम मूल्य 1600 रुपये प्रति क्विंटल रहा। पूसा बासमती धान अधिकतम 3510 रुपये प्रति क्विंटल और न्यूनतम 2800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर व्यापारियों द्वारा खरीदी गई।
धान की बंपर आवक के कारण पूरा दशहरे मैदान ट्रॉलियों से भर जाता है। कृषि उपज मंडी परिसर में भी चारों ओर धान के ढेर लगे हुए हैं। नीलामी के बाद जब किसान अपनी धान व्यापारियों के यहां ले जाते हैं, तो भोपाल रोड पर कृषि उपज मंडी के सामने ट्रॉलियों के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।
इन दिनों मंडी के सामने और पूरे परिसर में रोजाना जाम लग रहा है। मंडी कर्मचारी व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहते हैं, लेकिन अधिक आवक के कारण स्थिति को संभालना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। किसान अपनी धान की नीलामी के लिए एक दिन पहले ही दशहरे मैदान पहुंच जाते हैं।
मंडी में हर दिन 700-800 ट्राली धान पहुंच रही