Last Updated:
Ball rolled into pitch forces WBBL match to be called off: एडिलेड स्ट्राइकर्स और होबार्ट हरिकेन्स मैच में इनिंग ब्रेक के दौरान अजीब सीन देखने को मिला. जिसकी वजह से महिला बिग बैश लीग मैच को रद्द कर दिया गया. रद्द हुए इस मैच के बाद स्ट्राइकर्स की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा है.
नई दिल्ली. क्रिकेट मैच को खराब मौसम या तेज बरसात की वजह से रद्द होते हुए तो आपने जरूर देखा होगा. लेकिन इनिंग ब्रेक के दौरान अचानक पिच के खराब होने से मुकाबले को रद्द कर दिया गया. ऑस्ट्रेलिया में महिला बिग बैश लीग के एक मुकाबले में शुक्रवार को ऐसा ही कुछ हुआ. इस मुकाबले में एडिलेड स्ट्राइकर्स और होबार्ट हरिकेंस की टीम आमने सामने थीं. स्ट्राइकर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 167 रन बना लिए थे. लेकिन इनिंग ब्रेक के दौरान एक गेंद पिच में धंस गई जिसकी वजह से मैच को ही रद्द कर दिया गया. रद्द हुए इस मैच से दोनों टीमों को एक एक अंक दे दिया गया. इसका फायदा स्ट्राइकर्स को हुआ जिसने एक अंक मिलने के बाद फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखी है.
इनिंग्स ब्रेक के दौरान गलती से कैरेन रोल्टन ओवल की पिच पर एक गेंद आ गई. जब गेंद पिच पर आई उस समय इनिंग ब्रेक चल रहा था. यानी एक टीम खेल चुकी थी. ब्रेक के दौरान पिच पर रोलर चल रहा था. तभी एडिलेड स्ट्राइकर्स के गेंदबाज दूसरी पारी शुरू होने से पहले गेंदबाजी कर प्रैक्टिस कर रही थी.उसी में से एक गेंद उछलकर आई और पिच पर जाकर गिर गई. उस समय पिच पर रोलर चल रहा था. गेंद रोलर से पिच में धंस गई. जसिके बाद पिच में एक बहुत बड़ा गड्ढा हो गया. गेंद धंसने से पिच का कंडीशन खराब हो गया और अंपायर ने मैच को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया. मैच रेफरी से लंबी बातचीत के बाद अंपायरों ने मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया. इस मुकाबले से दोनों टीमों को एक एक अंक मिले.
पिच में गेंद धंसने के बाद मैच को रद्द कर दिया गया.
दोनों टीमों को एक एक अंक दिए गए
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान में कहा, ‘इस वजह से, पिच की कंडीशन में काफी बदलाव आया. मैच रेफरी और अंपायरों के बीच बातचीत के बाद मैच को रद्द कर दिया गया. क्योंकि उन्हें लगा कि जिस पिच पर स्ट्राइकर्स ने बैटिंग की उसी पिच पर होबार्ट की पारी के दौरान पिच का हुलिया बदल चुका था. इस वजह से मैच रद्द कर दिया गया और पॉइंट्स दोनों टीमों में बांट दिए गए.’
एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 4 विकेट पर 167 रन बनाए
एडिलेड स्ट्राइकर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए थे. मैच अधिकारियों ने दोनों टीम के कप्तानों से बात की और दोनों कैप्टन मैच के रद्द होने पर सहमत हो गए. एक अंक मिलने से स्ट्राइकर्स के इतने ही गेम में नौ पॉइंट्स हो गए. जिससे उसके फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी जिंदा है.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें