IND vs SA 3rd ODI Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा IND vs SA के बीच करो या मरो वाला तीसरा वनडे? ऐसे देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs SA 3rd ODI Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा IND vs SA के बीच करो या मरो वाला तीसरा वनडे? ऐसे देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग


IND vs SA 3rd ODI Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 6 दिंसबर को खेला जाना है. विशाखापट्टनम में होने वाले इस तीसरे वनडे का इंतजार फैंस बेसब्री से इसलिए भी कर रहे हैं, क्योंकि सीरीज 1-1 से बराबरी पर खड़ी है. पहला मुकाबला भारत ने 17 रनों से जीता था, जबकि दूसरे में अफ्रीकी टीम ने कमबैक किया और रायपुर में 4 विकेट से जीत दर्ज की. अब तीसरे यानी ‘करो या मरो’ वाले फाइनल मुकाबले की बारी है, जो भी टीम यह मैच जीतेगी सीरीज उसके नाम हो जाएगी.

IND v SA 3rd ODI कब और कहां होगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला 6 दिसंबर (शनिवार) को विशाखापत्तनम के वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND v SA 3rd ODI कितने बजे शुरू होगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह मुकाबला दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. टॉस दोपहर 1:00 बजे होगा. जो भी टीम मैच जीतेगी सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लेगी.

Add Zee News as a Preferred Source


IND v SA 3rd ODI का प्रसारण कहां होगा?

भारत और अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर देख सकते हैं. अगर आप मोबाइल या फिर वेब पर लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं.

IND v SA 3rd ODI के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत की टीम– यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत, नितीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल, तिलक वर्मा.

साउथ अफ्रीका की टीम– एडन मार्करम, रयान रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, रुबिन हरमन.

ये भी पढ़ें: 107 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे विराट कोहली, इंटरनेशनल क्रिकेट में तोड़ देंगे ये प्रचंड रिकॉर्ड, संगकारा छूट जाएंगे पीछे



Source link