Google Year in Search 2025: साल 2025 का आखिरी महीना चल रहा है. अब से 25 दिन बाद ये साल बीत जाएगा. पिछले 11 महीने में बहुत कुछ घटा. खेलों की दुनिया में भारतीय फैंस खोए रहे. सबसे ज्यादा उन्होंने उस टी20 क्रिकेट लीग को गूगल में सर्च किया, जो पूरी दुनिया में सबसे अमीर और फेमस है. अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां इंडियन प्रीमियर लीग की बात हो रही है. जी हां ये आईपीएल भारतीयों के दिल में बसा हुआ है और 2025 में गूगल में भारतीयों ने सबसे ज्यादा यही स्पोर्ट्स इवेंट सर्च किया. जब हम 2025 में गूगल में भारतीय द्वारा सर्च किए गए टॉप 10 स्पोर्ट्स इवेंट देखते हैं तो आईपीएल नंबर 1 पर नजर आता है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगाज 2008 में हुआ था. यह पूरी दुनिया में सबसे बड़ा टी20 क्रिकेट लीग है. जिसमें खेलने का सपना हर क्रिकेटर का होता है. ये वही मंच है, जहां से खिलाड़ियों का करियर बन जाता है. ये मंच गुमनाम खिलाड़ियों को पहचान देता और फैंस का खूब मनोरंजन भी करता है.
दुनिया भर के बड़े खिलाड़ी एक साथ खेलते हैं
2008 में पहला सीजन हुआ था और तब से लेकर अब तक कुल 18 सीजन हो चुके हैं. हर साल इस लीग ने कामयाबी के झंड़े गाड़े हैं. आईपीएल हर साल अप्रैल-मई में खेला जाता है. इसमें भारत और दुनिया भर के बड़े खिलाड़ी एक साथ खेलते हैं. पूरी दुनिया में आईपीएल की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि करोड़ों लोग टीवी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मैच देखते हैं.
19वां सीजन अगले साल होगा
इस लीग ने भारत में युवा खिलाड़ियों को बड़ा मंच दिया है, जिससे कई नए सितारे टीम इंडिया तक पहुंचे हैं. अब अगल यानी 19वां सीजन 2026 में होने जा रहा है, जिसके लिए 16 दिसंबर को मिनी ऑक्शन होना है. पिछले सीजन यानी 2025 में आरसीबी ने खिताब जीता था.
एशिया कप दूसरे नंबर पर
आईपीएल के बाद भारतीयों ने गूगल पर सबसे ज्यादा एशिया कप को सर्च किया है, जो हाल में यूएई में खेला गा था. उस टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में देकर खिताब अपने नाम किया था. एशिया कप 2025 में नो हैंडशेकर और ट्रॉफी विवाद पर खूब बवाल मचा था. यही वजह है कि लोगों ने एशिया कप 2025 को भी जमकर सर्च किया.
2025 में भारतीयों ने गूगल पर सर्च किए यह 10 स्पोर्ट्स इवेंट (These 10 sports events were most searched by Indians on Google in 2025)
- इंडियन प्रीमियर लीग
- एशिया कप
- ICC चैंपियंस ट्रॉफी
- प्रो कबड्डी लीग
- विमेंस वर्ल्ड कप
- FIFA क्लब वर्ल्ड कप
- पाकिस्तान सुपर लीग
- विंबलडन
- नेशंस लीग
- मेजर लीग क्रिकेट
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने कमाल कर दिया…कोहली, धोनी, रोहित, सचिन सभी को एक झटके में पछाड़ा