Last Updated:
Smriti Mandhana Palash Muchhal: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूट गई. मंधाना और पलाश दोनों ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और अलग-अलग होने का ऐलान किया. ऐसे में आइए जानते हैं मंधाना और पलाश की शादी टूटने में उन तीन नामों के बारे में जिनकी खूब चर्चा हुई.
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना की पलाश मुच्छल के साथ शादी टूट गई. मंधाना ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर करते हुए बताया कि अब पलाश और उनकी राहें अलग हो चुकी हैं. स्मृति और पलाश की पिछले महीने 23 नवंबर को शादी होने वाली थी, लेकिन उसी दिन शादी को स्थगित कर दिया गया. शादी से पहले पलाश और स्मृति ने धूम-धाम से प्री वेडिंग सेरेमनी को सेलिब्रेट किया था.
हालांकि, खुशियों का माहौल उस समय गम में बदल गया, जब खबर आई की मंधाना के पिता को हार्ट अटैक आया है और इस वजह से शादी को स्थगित कर दिया गया, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता शादी स्थगित होने की कारण को लेकर परते खुलने लगीं. मंधाना ने अचानक अपने सोशल मीडिया हैंडल से प्री वेडिंग की फोटो और वीडियो को डिलीट कर लिया. इसके बाद पलाश की अफेयर की खबरें सामने आने लगी और आखिरकार दोनों की शादी होने से पहले ही टूट गई. ऐसे में आइए जानते हैं मंधाना की पलाश से शादी टूटने में उन तीन नामों के बारे में जो सुर्खियों में रहीं, जिनका कथित रूप से पलाश के साथ अफेयर होना बताया गया.
पलाश का मैरी डि कोस्ट से कनेक्शन
मंधाना की शादी जब स्थगित हुई तो उसके कुछ घंटे बाद सबसे पहला नाम मैरी डि कोस्टा का सामने आया. मैरी पेशे से एक कोरियोग्राफर हैं और पलाश के साथ शायद उन्होंने कुछ प्रोजेक्ट में काम भी किया. सनसनी तब मच गई जब पलाश और मैरी का एक फर्लटी चैट वायरल हो गया. इस चैट के वायरल होने के बाद यह कहा जाने लगा कि मैरी के साथ पलाश के अफेयर के कारण मंधाना की शादी टूटी है, लेकिन मैरी की तरफ से सोशल मीडिया पर एक सफाई पेश की गई कि उनकी ये चैट पुरानी है और दोनों के बीच किसी तरह का कोई अफेयर नहीं है.
नंदिका द्विवेदी नाम की लड़की से जुड़ा पलाश का नाम
मैरी डि कोस्ट के फर्लटी चैट और अफेयर की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि नंदिका द्विवेदी का नाम सामने आ गया. नंदिका भी पेशे से एक कोरियोग्राफर हैं. नंदिका ने कई म्यूजिक वीडियो के लिए कोरियोग्राफ भी किया है. उनके इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक नंदिका एक पर्सनल ट्रेनर और कोरियोग्राफर हैं. नंदिका भी पलाश और मंधाना की शादी के लिए सांगली आईं थी. नंदिका के साथ कथित अफेयर ने पलाश पर शक को और गहरा दिया.
गुलनाज खान की विवाद में थी हुई एंट्री
मैरी डिकोस्टा और नंदिका द्विवेदी के बाद कोरियोग्राफ गुलनाज खान का भी पलाश के साथ जोड़ा गया. सोशल मीडिया यूजर्स की तरफ से दावा किया गया कि कथित रूप से गुलनाज और पलाश के अफेयर के कारण मंधाना की शादी टूटी है. गुलनाज खान बॉलीवुड के कोरियोग्राफर बास्को-सीजर की टीम में काम करती हैं. हालांकि, जैसे ही गुलनाज का नाम सामने आया, उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर सफाई दी और बताया कि इस मामले में उनका कोई लेना-देना नहीं है. गुलनाज ये भी कहा कि वह पलाश को सिर्फ पेशेवर रूप से जानती हैं. गुलनाज भी पलाश मंधाना की शादी में सांगली पहुंची थीं.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें