उमरिया नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर: केबिन में फंसा ड्राइवर; पुलिस और 108 टीम बचाव में जुटी – Umaria News

उमरिया नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर:  केबिन में फंसा ड्राइवर; पुलिस और 108 टीम बचाव में जुटी – Umaria News


उमरिया जिले के नेशनल हाईवे 43 पर रविवार रात एक सड़क हादसा हुआ। बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र के घुनघुटी चौकी इलाके में एक खड़े ट्रक में दूसरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक ट्रक का ड्राइवर अर्जुन यादव फंस गया।

.

चालक अर्जुन यादव उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का निवासी है। घुनघुटी पुलिस उसे ट्रक से बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। मौके पर 108 की मेडिकल टीम भी मौजूद है और घायल चालक का इलाज कर रही है।

यह घटना रविवार रात लगभग 3:00 बजे की बताई जा रही है। दोनों ट्रक शहडोल की ओर जा रहे थे। टक्कर मारने वाले ट्रक का नंबर MP 07 HB 3005 है, जिसने BR 24 GD 3832 नंबर के ट्रक में पीछे से टक्कर मारी।



Source link