सतना स्टेशन पर कचरे में लगी आग, बड़ा हादसा टला: अंधेरी पुलिया के पास घटना; फायर ब्रिगेड और स्टाफ की तत्परता से पटरियां सुरक्षित – Satna News

सतना स्टेशन पर कचरे में लगी आग, बड़ा हादसा टला:  अंधेरी पुलिया के पास घटना; फायर ब्रिगेड और स्टाफ की तत्परता से पटरियां सुरक्षित – Satna News




सतना रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार शाम अंधेरी पुलिया के पास कचरे में आग लगने से हड़कंप मच गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और रेलवे संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना शाम करीब 7 बजे की है। आग लगते ही रेलवे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ए. मतीन ने प्वाइंट्समैन, कैरिज एंड वैगन (CW) और आरपीएफ स्टाफ को मौके पर रवाना किया, जिन्होंने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। पाइपलाइन और फायर ब्रिगेड से पाया काबू प्रारंभिक तौर पर कैरिज एंड वैगन की वॉटरिंग पाइपलाइन से आग बुझाने की कोशिश की गई। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और संयुक्त प्रयासों से आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि आग पटरियों तक नहीं पहुंच पाई। इससे ट्रेन संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा और रेलवे संपत्ति सुरक्षित रही। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आसपास के बाजार और स्टेशन परिसर का कचरा सड़क किनारे फेंका जाता है। आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कचरे में आग लगाई। आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link