मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने 8 साल के बेटे के सामने कई वार किए। दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे। जान बचाकर भागते युवक का CCTV फुटेज भी सामने आया है। मामला हीरानगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सुरेंद्र साहू के रूप में की गई है, जो जाम नगर का रहने वाला था। सुरेंद्र किराना की दुकान में काम करता था। सुरेंद्र अपने साढ़ू की शादी की सालगिरह में शामिल होने आया था। आरोपी बोले थे- स्टैंड ठीक कर लो, नहीं तो मर जाओगे स्थानीय चंद्रशेखर पटेल ने बताया, शाम करीब साढ़े 6 बजे चौराहे पर 2 युवक खड़े थे। इसी दौरान सुरेंद्र साहू वहां से गुजर रहा था, तभी चौराहे पर खड़े युवकों ने कहा कि बाइक का स्टैंड ठीक कर लो, नहीं तो मर जाओगे। इस पर सुरेंद्र ने जवाब दिया कि यह उनकी बाइक है। वे जैसे चाहें वैसे चलाएंगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने सुरेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई और हमला जानलेवा बन गया। वारदात से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… 2 से 3 बार चाकू से वार किए विवाद बढ़ते ही आरोपी विवेक और उसके साथियों ने सुरेंद्र पर हमला कर दिया। उस पर 2 से 3 बार चाकू से वार किए। इस दौरान सुरेंद्र का साढ़ू दीपक भी मौके पर मौजूद था। जान बचाने के लिए सुरेंद्र मौके से भागा, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 12 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है परिजनों ने बताया- सुरेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में 12 साल की एक बेटी और 8 साल का बेटा है। वह पिछले करीब 20 साल से जाम नगर क्षेत्र में रह रहा था। परिजनों ने बताया कि वह सियागंज में एक दुकान पर नौकरी करता था। परिवार पहले ही एक बड़ी त्रासदी झेल चुका है। सुरेंद्र के बड़े भाई की पहले छत से गिरने से मौत हो चुकी है। अब परिवार में केवल सबसे बड़े भाई ही बचे हैं। इस घटना के बाद परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम टीआई सुशील पटेल ने बताया- रविवार शाम करीब 7 बजे की वारदात है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद सोमवार को शव परिजन को सौंपा जाएगा। 3 बालिग और 3 नाबालिगों ने मारा पुलिस ने बताया- वारदात में 6 आरोपी शामिल हैं। इनमें 3 बालिग और 3 नाबालिग शामिल हैं। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। कुछ CCTV फुटेज भी पुलिस को मौके से मिले हैं। …………………………….. यह खबर भी पढ़ें शिवपुरी में थप्पड़ मारने पर पत्नी को पीटा, गला घोंटकर मार डाला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पति ने पत्नी को पहले जमकर पीटा, फिर बेडरूम में गला घोंटकर मार डाला। गले और पीठ को नाखूनों से नोचा। शरीर पर कई जगह कट लगे थे। पलंग पर डेडबॉडी मिली। मामला करैरा थाना क्षेत्र के टीला रोड का है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link