पितृेश्वर हनुमान को लगा आम का महाभोग: 3100 किलो आम से सजा बाबा का दरबार, भक्तों ने किए दर्शन – Indore News

पितृेश्वर हनुमान को लगा आम का महाभोग:  3100 किलो आम से सजा बाबा का दरबार, भक्तों ने किए दर्शन – Indore News


अक्षय तृतीया के पर्व पर पितृ पर्वत स्थित श्री पितृरेश्वर हनुमान धाम पर रविवार को श्री पितृरेश्वर हनुमान जी आम वाटिका में विराजे। 3100 किलो आम का महाभोग लगाया गया। महाभोग के बाद भक्तों को आम का प्रसाद वितरित किया। बाबा की महाआरती की गई, जिसमें साधु सं

.

श्री पितृरेश्वर हनुमान धाम के प्रमुख आकाश विजयवर्गीय,महेश दलोद्रा ने बताया कि अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्री पितृरेश्वर हनुमान जी को 3100 किलो आम का महाभोग शाम को लगाया गया। भगवान का फूल बंगले की तरह आम की वाटिका सजाई गई।

मंदिर में 3100 किलो आम का महाभोग अर्पित किया गया।

21 विद्वान पंडित पढ़ेंगे वेद मंत्र

भगवान के आसपास चारों तरफ आम ही आम लगाए गए, इसमें हापुस, बादाम,लगड़ा, अलफांसो, तोतापरी, दशहरी, सहित कई किस्म के आम का भोग लगा। 21 विद्वान पंडितों ने वेद मंत्रों के बीच भगवान को महाभोग लगाया गया। इसके बाद भगवान की सैकड़ों दीपों से महाआरती हुई। इसमें बड़ी संख्या में साधु संत सम्मिलित हुए।

लाइटिंग और आमों से की गई सुंदर सजावट के साथ बाबा का दरबार आकर्षक नजर आ रहा था। यहां आम से ही राम भी लिखा गया। पत्तों और आम से मंदिर में की गई सजावट देखते ही बन रही थी। इस श्रृंगार को देखने के लिए कई भक्त मंदिर पहुंचे।



Source link