धोखा स्मृति मंधाना को दिया, पलाश को इन 8 लड़कियों ने भी इंस्टाग्राम से हटाया

धोखा स्मृति मंधाना को दिया, पलाश को इन 8 लड़कियों ने भी इंस्टाग्राम से हटाया


Last Updated:

Indian Women Team Cricketers unfollowed palash muchhal: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूट चुकी है. मंधाना ने सात दिसंबर को एक सोशल मीडिया पोस्ट में खुद इसकी पुष्टि की. मंधाना पलाश को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर चुकी हैं. मंधाना के अलावा भारतीय महिला टीम की 8 खिलाड़ियों ने भी पलाश को इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनफॉलो कर दिया है.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की 8 खिलाड़ियों ने पलाश मुच्छल को इंस्टाग्राम से किया अनफॉलो.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल 23 नवंबर को सात फेरे लेने वाले थे, लेकिन अब शादी तो छोड़िए दोनों का रिश्ता ही खत्म हो चुका है. इसकी बड़ी वजह पलाश मुच्छल को बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने मंधाना को चीट किया, जिसके बाद रिश्ते में दरार आ गई. शादी टूटने की तमाम अटकलों के बीच स्मृति मंधाना ने सात दिसंबर को एक पोस्ट किया, जिसने यह शादी टूटने पर मुहर लगाई. मंधाना ने पलाश को इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया है. सिर्फ मंधाना ही नहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की 8 अन्य खिलाड़ियों ने भी पलाश को अपने इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया.

स्मृति के बाद किन 8 लड़कियों ने पलाश को किया अनफॉलो?
दरअसल, पलाश को जिन 8 भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अनफॉलो किया है, उसमें मंधाना की अच्छी दोस्त और स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स भी हैं. जेमिमा के अलावा राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, शिवाली शिंदे, यास्तिका भाटिया और ऋचा घोष ने भी पलाश को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है. स्मृति के भाई श्रवण मंधाना की अब पलाश मुच्छल को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं कर रहे हैं.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की 8 खिलाड़ियों ने पलाश मुच्छल को इंस्टाग्राम से किया अनफॉलो.

मंधाना ने शुरू की ट्रेनिंग
स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल के साथ अपनी शादी कैंसिल होने की घोषणा के बाद ट्रेनिंग शुरू कर दी है. उन्हें एक प्राइवेट फैसिलिटी में प्रैक्टिस करते देखा गया. उनके भाई श्रवण मंधाना ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें स्मृति पूरे क्रिकेट गियर में थ्रोडाउन का सामना करती दिख रही हैं. श्रवण ने दिल वाले इमोजी के साथ यह फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जो वायरल हो गई.

पलाश मुच्छल से शादी टूटने के बाद श्रीलंका सीरीज की तैयारियों में जुटीं स्मृति मंधाना.

मंधाना ने किया था पोस्ट
स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम पर शादी टूटने की पुष्टि की. उन्होंने लिखा, ‘मुझे यह स्पष्ट करना जरूरी है कि शादी रद्द कर दी गई है.’ उन्होंने दोनों परिवारों के लिए प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की. उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि उनके लिए भारत का प्रतिनिधित्व करना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और वह क्रिकेट के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं. पलाश मुच्छल ने भी इस पर एक सार्वजनिक बयान दिया. उन्होंने कहा कि उन्होंने रिश्ते से आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है. उन्होंने इस समय को अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर में से एक बताया.

मंधाना-पलाश की शादी 23 नवंबर को सांगली, महाराष्ट्र में होनी थी लेकिन, शादी की सुबह मंधाना के पिता को दिल की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. खबरें थीं कि पलाश मुच्छल को भी अस्पताल ले जाना पड़ा था. शादी टालने के बाद उम्मीद थी कि नई तारीख आएगी, लेकिन ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई. दोनों ने सोशल मीडिया से अपनी शादी से पहले की रस्मों की फोटो वीडियो हटाना शुरू कर दिया था. 7 दिसंबर को मंधाना ने शादी टूटने को लेकर पोस्ट किया.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

धोखा स्मृति मंधाना को दिया, पलाश को इन 8 लड़कियों ने भी इंस्टाग्राम से हटाया



Source link