सिहावल। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान किसानों की शिकायतों के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। सोमवार, 8 दिसंबर 2025 को सिहावल तहसील के शहजी उपार्जन केंद्र का नायब तहसीलदार दिनेश तिवारी ने औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण एसडीएम प्रिया पाठक के
.
दरअसल, धान खरीदी के पहले ही दिन एक किसान ने सिहावल एसडीएम से अतिरिक्त शुल्क और गलत तौल को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम पाठक ने तत्काल नायब तहसीलदार को जांच के लिए भेजा।
नायब तहसीलदार तिवारी शाम 5:30 बजे उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने खरीदी की पूरी व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना।
किसान रामेश्वर सिंह ने आरोप लगाया कि उनसे अतिरिक्त राशि ली जा रही है और 40 किलो 500 ग्राम के मानक के बजाय 41 किलो का बोरा भरवाया जा रहा है, जो नियमों के विपरीत है। जांच के दौरान नायब तहसीलदार तिवारी ने केंद्र प्रभारी रमेश गौतम से भी चर्चा की और खरीदी व्यवस्था में संभावित खामियों को सुधारने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार ने धान की गुणवत्ता, वजन, भंडारण व्यवस्था और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की भी जांच की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसानों से अतिरिक्त पैसे वसूलने या गलत तौल जैसी गड़बड़ियों की पुष्टि होती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य किसानों ने किसी प्रकार की शिकायत से इनकार किया।