बोर्ड परीक्षा की तैयारी में फिजिक्स बना सिरदर्द, इस आसान टिप्स से करें तैयारी, क्लास में कर देंगे टॉप

बोर्ड परीक्षा की तैयारी में फिजिक्स बना सिरदर्द, इस आसान टिप्स से करें तैयारी, क्लास में कर देंगे टॉप


Last Updated:

Board Exam Tips: बोर्ड परीक्षा में फिजिक्स विषय से डरने वाले छात्रों के लिए शिक्षक ने सरल और प्रभावी रणनीतियाँ हैं. इसको फॉलो करके अच्छे मार्कस हासिल कर सकते हैं. शिक्षक की इन टिप्स से कमजोर बच्चे भी फिजिक्स में अच्छे अंक ला सकते हैं. कम समय में फिजिक्स विषय में पास होने की क्या रणनीति है, जानें यहां.

Class 12 Physics preparation tips: फिजिक्स का पेपर हमेशा छात्रों के लिए एक चुनौतीपूर्ण परीक्षा होता है, लेकिन अगर सही दिशा में तैयारी की जाए, तो इसे आसानी से पास किया जा सकता है. विशेषज्ञ मानते हैं कि सही रणनीति और समयबद्ध पढ़ाई से यह तैयारी बिल्कुल आसान हो सकती है. लोकल 18 से बातचीत में शासकीय हाई स्कूल सज्जनपुर के अनुभवी शिक्षक नीलेश कुमार पाठक ने फिजिक्स की तैयारी को लेकर बेहद उपयोगी सुझाव दिए.

शिक्षक नीलेश कुमार पाठक ने कहा कि एमपी बोर्ड फिजिक्स का पेपर 13 फरवरी को होना है और छात्रों के पास अभी भी करीब डेढ़ महीना उपलब्ध है. यह समय कम नहीं है बस विषय को समझकर पढ़ने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि फिजिक्स कॉन्सेप्ट-बेस्ड विषय है इसलिए फार्मूलों को रटने के बजाय उनकी कहानी समझकर लिखकर याद करना अधिक प्रभावी होता है. जितनी ज्यादा बार छात्र लिखते हुए पढ़ेंगे उतनी तेजी से याद रहेगा.

महत्वपूर्ण कांसेप्ट को समझें
12वीं फिजिक्स में कुल 14 चैप्टर शामिल हैं लेकिन इनमें से कुछ अध्याय सीधे परीक्षा के लिहाज से अत्यंत अहम माने जाते हैं. रे ऑप्टिक्स यानी किरण प्रकाशकीय के चैप्टर से लगभग 3–4 नंबर के प्रश्न हर साल जरूर आते हैं. स्टेटिक इलेक्ट्रिसिटी में जरूरी कॉन्सेप्ट, चार्जिंग, फील्ड लाइन्स और न्यूटन के नियमों पर आधारित सवालों का अभ्यास करें. इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन और ए.सी. से भी मध्यम-स्तर के प्रश्न पूछे जाते हैं. रे ऑप्टिक्स और स्टेटिक इलेक्ट्रिसिटी में स्केच बनाते समय सही एंगल और सटीक लेबलिंग सुनिश्चित करना जरूरी है क्योंकि कई बार डायग्राम ही पूरे उत्तर को मजबूत बनाते हैं.

कम समय में हो जाएगा रिवीजन
शिक्षक ने बताया कि कुछ अध्याय ऐसे हैं जिन्हें छात्र कम समय में तैयार कर सकते हैं और छोटे प्रश्न आमतौर पर यहीं से पूछे जाते हैं. जैसे इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक कैपेसिटेंस, ड्यूल नेचर ऑफ लाइट, एटम और न्यूक्लियस से 1–2 नंबर के प्रश्न आते हैं इसलिए इसका झटपट रिवीजन बहुत सार्थक रहता है.

ऐसे करें टाइम मैनेजमेंट
फिजिक्स पेपर में सफलता का आधा हिस्सा टाइम मैनेजमेंट पर निर्भर करता है. इसमें 28 ऑब्जेक्टिव प्रश्न को 15 मिनट दें, 2 नंबर वाले 7 प्रश्न को 35 मिनट, 3 नंबर वाले 4 प्रश्न को 50 मिनट, 4 नंबर वाले 4 प्रश्न में 15 मिनट प्रत्येक प्रश्न को दें यानी 60 मिनट. इस प्रकार लगभग 2 घंटे 40 मिनट में पूरा पेपर तैयार हो जाता है और अंतिम 20 मिनट रिवीजन, छूटे हुए उत्तर या सुधार के लिए उपयोग में लाया जा सकता है. प्री-बोर्ड से पहले दो बार रिवीजन जरूरी है. जितने अधिक मॉडल पेपर हल करेंगे उतना ही वास्तविक परीक्षा में आत्मविश्वास बढ़ेगा.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

homecareer

बोर्ड परीक्षा की तैयारी में फिजिक्स बना सिरदर्द, इस आसान टिप्स से करें तैयारी



Source link