इससे ज्‍यादा कुछ नहीं चाहिए… पलाश से अलग होने के बाद मंधाना ने तोड़ी चुप्पी

इससे ज्‍यादा कुछ नहीं चाहिए… पलाश से अलग होने के बाद मंधाना ने तोड़ी चुप्पी


Last Updated:

पलाश मुच्छल से शादी कैंसिल होने के बाद स्मृति मंधाना पहली बार सामने आईं. उन्होंने इस दौरा बताया कि उन्हें कौन सी चीज से सबसे ज्यादा प्यार है. साल 2013 में इंडिया के लिए डेब्यू के बाद से लेकर पिछले महीने विश्व चैंपियन बनने तक, के बारे में मंधाना ने खुलकर बताया.

स्मृति मंधाना ने बुधवार को कहा कि उन्हें क्रिकेट से बहुत ज्यादा प्यार है.

नई दिल्ली . स्मृति मंधाना पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं. संगीतकार पलाश मुच्छल और मंधाना शादी करने वाले थे लेकिन अब ये शादी कैंसिल हो गई है. दोनों अलग हो गए हैं. पलाश से अलग होने के बाद मंधाना पहली बार दिखाई दीं. उन्होंने इस दौरान बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा कौन सी चीज पसंद हैं. वह किस चीज से सबसे ज्यादा प्यार करती हैं. मंधाना को टीम इंडिया के लिए खेलते हुए 12 साल हो गए हैं. इस दौरान उन्हें महसूस हुआ है कि उन्हें दुनिया में क्रिकेट से ज्यादा कुछ भी चीज पसंद नहीं है.

भारत की बाएं हाथ की महान बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने 2013 में अपने पदार्पण से लेकर पिछले महीने टीम की विश्व कप में जीत में अहम भूमिका निभाने तक की अपनी यात्रा पर बात की. मंधाना ने अपने जुनून के बारे में बात करते हुए ‘एमेजॉन संभव सम्मेलन’ में कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि क्रिकेट से ज्यादा मैं किसी चीज से प्यार करती हूं. भारतीय जर्सी पहनना ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है. आप अपनी सारी परेशानियां एक तरफ रख देते हैं और सिर्फ यही आपको जीवन पर ध्यान लगाने में मदद करता है.’

स्मृति मंधाना ने बुधवार को कहा कि उन्हें क्रिकेट से बहुत ज्यादा प्यार है.

‘बचपन से ही बल्लेबाजी का पागलपन था’
उन्हें अपने सपने को लेकर हमेशा से स्पष्टता थी। उन्होंने कहा, ‘बचपन से ही बल्लेबाजी का पागलपन था. कोई समझ नहीं पाता था, लेकिन मेरे दिमाग में हमेशा था कि मुझे विश्व चैंपियन कहलाना है.’ मंधाना ने कहा कि यह ट्रॉफी टीम के लंबे संघर्ष का फल है. भारतीय टीम की उप कप्तान ने कहा, ‘यह विश्व कप उन संघर्षों का पुरस्कार था जिनसे हम वर्षों से जूझते आए हैं. हम इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. मैं 12 साल से ज्यादा समय से खेल रही हूं। कई बार चीजें हमारे मुताबिक नहीं होती. हमने फाइनल से पहले इसे अपने दिमाग में देखा था और जब स्क्रीन पर इसे सच होते देखा तो रोंगटे खड़े हो गए. यह अविश्वसनीय और बहुत खास पल था.’

‘उनकी आंखों में आंसू देखकर लगा कि…’
मंधाना ने बताया कि फाइनल में मिताली राज और झूलन गोस्वामी की मौजूदगी ने भावनाओं का स्तर बढ़ा दिया था. उन्होंने कहा, ‘हम सच में उनके लिए यह जीत दर्ज करना चाहते थे. उनकी आंखों में आंसू देखकर लगा कि पूरा महिला क्रिकेट जीत रहा है. यह लड़ाई उनकी भी जीत थी.’ मंधाना ने कहा कि इस विश्व कप ने दो अहम सबक और मजबूत किए. उन्होंने कहा, ‘हर पारी शून्य से शुरू होती है, चाहे पिछली पारी में आपने शतक ही क्यों न बनाया हो. और कभी अपने लिए मत खेलो, हम यही बात एक-दूसरे को याद दिलाते रहे.’ संगीतकार पलाश मुच्छल से शादी तोड़ने के बाद मंधाना ने पहली बार किसी कार्यक्रम में शिरकत की.

21 दिसंबर से क्रिकेट के मैदान पर लौटेंगी मंधाना
स्मृति मंधाना 21 दिसंबर से क्रिकेट के मैदान पर लौटेंगी. विश्व कप जीतने के बाद वह पहली बार ग्राउंड पर उतरेंगी. भारत और श्रीलंका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. सीरीज के मुकाबले विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

इससे ज्‍यादा कुछ नहीं चाहिए… पलाश से अलग होने के बाद मंधाना ने तोड़ी चुप्पी



Source link