छोटा सा बीज करेगा बड़ा कमाल, कम समय में बना देगा करोड़पति, बस जान लें ये पाउडर वाला ट्रिक

छोटा सा बीज करेगा बड़ा कमाल, कम समय में बना देगा करोड़पति, बस जान लें ये पाउडर वाला ट्रिक


ईमली के बीज का बिजनेस: हम रोज़मर्रा की जिंदगी में कई ऐसी चीज़ें फेंक देते हैं जिनकी कीमत हमें पता ही नहीं होती. ऐसी ही एक चीज़ है इमली का बीज. आमतौर पर जब भी इमली खाते हैं, उसके बीज को कचरा समझकर सीधा डस्टबिन में डाल देते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि यही छोटा-सा बीज कई इंडस्ट्री में “नेचुरल गोल्ड” माना जाता है. इसकी मांग सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी तेजी से बढ़ रही है.

 इमली के बीज की खासियत यही है कि यह दिखने में भले मामूली लगे, लेकिन इसके अंदर कई ऐसे गुण होते हैं जो करोड़ों की कमाई करा सकते हैं. मार्केट में आज इसकी डिमांड पहले के मुकाबले कई गुना बढ़ चुकी है, और कई लोग सिर्फ बीज का प्रोसेस करके अच्छा-खासा मुनाफा कमा रहे हैं.
इमली के बीज में प्राकृतिक पॉलीमर पाया जाता है, जिसे कई बड़े उद्योग अपने प्रोडक्ट बनाने में इस्तेमाल करते हैं. यही वजह है कि यह बीज कच्चे माल के रूप में बहुत कीमती माना जाता है.

इमली का बीज किन-किन कामों में आता है?
Local 18 से बातचीत में जय कृषि किसान क्लिनिक के नवनीत रेवपाटी बताते हैं कि ज्यादातर लोग इमली खाकर उसके बीज फेंक देते हैं, क्योंकि उन्हें इसके फायदे और मार्केट वैल्यू की जानकारी ही नहीं होती. नवनीत कहते हैं कि अगर लोग जान जाएं कि यह बीज कितना उपयोगी है, तो शायद कोई भी इसे कचरे में नहीं फेंकेगा.इमली के बीज का इस्तेमाल कई बड़ी-बड़ी इंडस्ट्री करती हैं:
1. टेक्सटाइल इंडस्ट्री

यहां इसके पाउडर को कपड़ों की फिनिशिंग और थिकनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. कपड़ा मुलायम और मजबूत बने, इसके लिए इमली बीज पाउडर बेहद असरदार माना जाता है.
2. पेपर इंडस्ट्री

कागज़ की मजबूती बढ़ाने और उसे ग्लॉसी फिनिश देने में भी यह बीज काम आता है. कई पेपर मिलें इसकी बड़ी-बड़ी खेप खरीदती हैं.
3. फूड इंडस्ट्री

फूड आइटम जैसे सूप, आइसक्रीम, जैम आदि को गाढ़ा करने के लिए नैचुरल थिकनर की जरूरत होती है. इमली का बीज इस काम में बेहतरीन माना जाता है, क्योंकि यह पूरी तरह प्राकृतिक और सुरक्षित है.
4. कॉस्मेटिक इंडस्ट्री

क्रीम, लोशन और फेस पैक में यह बीज बाइंडर का काम करता है. इससे प्रोडक्ट की क्वालिटी और टिकाऊपन दोनों बढ़ जाते हैं.
5. फार्मा इंडस्ट्री

दवाइयों में इसे बाइंडर और कोटिंग एजेंट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, खासकर टेबलेट बनाने में.

पोषण से भी भरपूर
इमली का बीज सिर्फ उद्योगों में ही नहीं, सेहत के लिए भी फायदेमंद है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. पहले के समय में इमली के बीज को भूनकर खाने का चलन भी था, क्योंकि यह पाचन के लिए भी अच्छा माना जाता है.

बीज की मार्केट कीमत और कमाई का मौका
कई लोग इमली के बीज को प्रोसेसिंग करके बेचते हैं और इससे अच्छी कमाई कर लेते हैं. मार्केट में इसके बीज की कीमत इसकी क्वालिटी और प्रोसेसिंग पर निर्भर करती है. सूखे, साफ और अच्छी क्वालिटी वाले बीज को व्यापारी आसानी से खरीद लेते हैं. कुछ जगहों पर गांव-गांव से लोग इमली के बीज इकट्ठा करके बड़े सप्लायर को बेचते हैं और सीजन में हजारों से लाखों तक कमा लेते हैं.

Local 18 से बातचीत में नवनीत रेवपाटी बताते हैं कि इमली बीज का व्यापार धीरे-धीरे लोगों तक पहुंच रहा है, लेकिन अभी भी बहुत से लोग इससे अनजान हैं. अगर इसके बारे में जागरूकता बढ़े तो यह किसानों, ग्रामीणों और छोटे व्यवसायियों के लिए एक नई कमाई का जरिया बन सकता है.

बीज तैयार करने की आसान प्रक्रिया
यदि आप भी इस काम से कमाई करना चाहते हैं तो यह बहुत मुश्किल नहीं है:
1. इमली खाने या निकालने के बाद बीज अलगा कर धो लें.

2. एक-दो दिनों तक धूप में सुखा दें.

3. सूखने के बाद इसे बोरी या कंटेनर में भरकर स्थानीय व्यापारी को बेच सकते हैं.

4. अगर बीज को पाउडर में बदलना चाहें तो स्थानीय मिल में आसानी से पिसवाया जा सकता है.
पाउडर की कीमत कच्चे बीज से ज्यादा मिल जाती है, इसलिए कई लोग प्रोसेसिंग कर के बेचते हैं.



Source link