शिवपुरी में होटल से गैस सिलेंडर चोरी: शटर काटकर अंदर घुसे चोर, फिजिकल थाना से 250 मीटर दूर की घटना – Shivpuri News

शिवपुरी में होटल से गैस सिलेंडर चोरी:  शटर काटकर अंदर घुसे चोर, फिजिकल थाना से 250 मीटर दूर की घटना – Shivpuri News



शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक होटल से चोरी की वारदात हुई। फिजिकल रोड पर स्थित दौलत सिंह के होटल से अज्ञात चोर गैस सिलेंडर ले गए। यह वारदात फिजिकल थाना परिसर से मात्र 250 मीटर की दूरी पर हुई, फिर भी चोर आसानी से फरार हो गए।

.

चोरी की जानकारी बुधवार सुबह दुकान खोलने पर हुई। चोर एक भरा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर ले गए। होटल संचालक सीताराम यादव ने बताया कि सुबह पहुंचा तो दुकान के पिछले हिस्से का शटर कटा हुआ था।चोर उसी शटर से दुकान के अंदर घुसा होगा।

सीताराम यादव ने इसकी लिखित शिकायत फिजिकल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।



Source link