बीजेपी दफ्तर में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कांग्रेसी कुछ करते-धरते कुछ नहीं हैं। ये ट्विटर-ट्विटर खेलते हैं। इनके पास कोई काम नहीं है। एक काम हुआ नहीं और दूसरे के लिए तैयार रहते हैं। कांग्रेसियों के शासन में बिजली सड़क के ठिकाने नहीं थे, जनता रोजगार मांगत
.
सीएम यादव ने ये बातें भाजयुमो के नए प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के पदभार संभालने के कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में लाल सलाम चालू हुआ था जिसे खत्म करने का काम हमारी सरकार ने किया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल मंत्री को उनके घर के पास थाने के सामने खड़ा करके सबके सामने गर्दन काटी गई थी और हत्या की गई थी। हमारी सरकार ने एक साल में दस नक्सलवादियों को खत्म कर दिया। आखिरी दो नक्सलवादी बचे थे उन्होंने भी आज सरेंडर कर दिया है और लाल सलाम को आखिरी सलाम किया है। केंद्रीय पुलिस फोर्स और राज्य की पुलिस फोर्स ने इसके लिए अच्छा काम किया है। जो सरेंडर कर रहे हैं उन्हें जेल भेजकर पुनर्वास का मौका दिया जाएगा। सीएम यादव ने कहा कि कीचड़ के अंदर खिलता कमल अगर चुनाव चिन्ह अगर बीजेपी ने रखा है तो यह सार्थक भी दिखाई देता है। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत है। युवा मोर्चा के माध्यम से अटल जी की जन्म शताब्दी मनाई जाएगी। युवा मोर्चा की ताकत सबसे अलग है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं कि हमको क्यों गाली देते हो?
सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की जिम्मेदारी है कि सरकार की योजनाओं की जानकारी युवाओं, महिलाओं तक पहुंचे। हमारे सामने चुनौती और स्वर्णिम अध्याय दोनों ही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को लेकर सीएम यादव ने कहा कि वैसे भी तो हेमंत ऋतु चल रही है। आने वाले समय में जितने प्रकोष्ठ बनेंगे, सबकी भूमिका तय है और सबको काम दिया जाएगा। संभागों और जिलों में बनी विकास समितियां इनकी भूमिका तय करेंगी। कांग्रेस की निराशा के सबसे खराब दौर गुजर रही है।
इसके पहले आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज भाजयुमो के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने पदभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पार्टी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में श्याम ने पदभार संभाला। इसके पहले टेलर रैली के रूप में प्रदेश कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पहुंचने के पहले भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह टेलर का स्वागत किया और भाजयुमो जिंदाबाद के नारे लगाए।