महाकाल मंदिर में नित्य दर्शनार्थियों के प्रवेश पर रोक: भक्तों ने प्रशासक को ज्ञापन सौंपकर दर्शन पुनः शुरू करने की मांग की – Ujjain News

महाकाल मंदिर में नित्य दर्शनार्थियों के प्रवेश पर रोक:  भक्तों ने प्रशासक को ज्ञापन सौंपकर दर्शन पुनः शुरू करने की मांग की – Ujjain News



श्री महाकालेश्वर मंदिर में सैकड़ों नित्य दर्शनार्थियों के प्रवेश पर रोक लगाने से आक्रोश फैल गया है। श्री महाकालेश्वर नित्य दर्शनार्थी भक्त मंडल ने मंदिर प्रबंध समिति प्रशासक के नाम सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल को ज्ञापन सौंपा है। यह समस्या स्क्रीन शॉट

.

भक्त मंडल के अध्यक्ष रवि राय ने बताया कि मंदिर समिति ने भगवान श्री महाकाल के प्रतिदिन दर्शन के लिए आने वाले नित्य दर्शनार्थियों के प्रवेश की व्यवस्था की है। इन्हें गेट नंबर 4 से प्रवेश दिया जाता है और मशीन से स्क्रीन शॉट के माध्यम से पहचान कर हाजिरी दर्ज की जाती है। पिछले कुछ समय से मशीनों में खराबी के कारण कई नियमित दर्शनार्थियों की हाजिरी दर्ज नहीं हो पा रही थी।

वर्तमान में सैकड़ों दर्शनार्थियों के नित्य प्रवेश पर रोक लगा दी गई है, जिससे भक्तों में नाराजगी है। गुरुवार शाम को भक्त मंडल के सदस्यों ने सहायक प्रशासक जूनवाल को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि पूरे वर्ष की हाजिरी के आधार पर सभी नित्य दर्शनार्थियों के दर्शन पुनः शुरू किए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश देने का आग्रह किया।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि जो भक्त नित्य दर्शन के इच्छुक हैं, उनके नए आवेदनों को स्वीकार कर उन्हें नित्य दर्शनार्थियों में शामिल किया जाए। सहायक प्रशासक जूनवाल ने बताया कि उन्हें भक्त मंडल का ज्ञापन प्राप्त हुआ है और इसे वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में 2000 से अधिक नियमित दर्शनार्थी पंजीकृत हैं, जिनकी पहचान प्रतिदिन की उपस्थिति के आधार पर होती है।



Source link