IND vs SA 2nd T20I: साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को चंडीगढ़ में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत की हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर की आंखों में गुस्से की आग दिखी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बता दें कि साउथ अफ्रीका ने भारत को इस टी20 इंटरनेशनल मैच में 51 रन के बड़े अंतर से मात दे दी. यह भारत की अपने ही घर में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है. पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है. तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच रविवार को धर्मशाला में खेला जाएगा.
मैच हारने के बाद गंभीर की आंखों में दिखी गुस्से की आग
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में इतनी बुरी तरह हारने के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर अपने ही खिलाड़ियों से नाराज नजर आए. मैच के दौरान और मैच के बाद भी कैमरे का पूरा फोकस हेड कोच गौतम गंभीर के हर एक एक्शन पर रहा. सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी टीम के खिलाड़ी कुलदीप यादव, शिवम दुबे, जितेश शर्मा और अर्शदीप सिंह से एक के बाद एक हाथ मिला रहे हैं. हाथ मिलाने के दौरान हेड कोच गौतम गंभीर के चेहरे और आंखों में गुस्से के भाव को साफ देखा जा सकता है.
(@RichKettle07) December 12, 2025
(@Tejashyyyyy) December 11, 2025
(@Niiki099) December 12, 2025
(@criciqdesk) December 12, 2025
सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल
गौतम गंभीर का अपने खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव करना लोगों को पसंद नहीं आया और उन्होंने भारतीय टीम के हेड कोच की जमकर आलोचना शुरू कर दी. लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट कर गौतम गंभीर को काफी कुछ कह दिया. इस मैच के दौरान हेड कोच गौतम गंभीर का एक बड़ा एक्सपेरिमेंट फेल हो गया. दरअसल, गौतम गंभीर ने भारतीय पारी के दौरान ऑलराउंडर अक्षर पटेल को नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए उतार दिया. टीम इंडिया तब साउथ अफ्रीका के दिए 214 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. अक्षर पटेल कुछ खास नहीं कर पाए और 21 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हो गए.
भारत 51 रन से हार गया मैच
साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन का स्कोर बोर्ड पर टांग दिया. भारत को यह मैच जीतने और सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के लिए 214 रन बनाने थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. टीम इंडिया 19.1 ओवर में 162 रन पर ढेर हो गई. साउथ अफ्रीका ने 51 रन से मैच जीत लिया. तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच रविवार 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा. गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत अभी तक 10 टेस्ट, 5 वनडे और 3 टी20 मैच हार चुका है.