जबलपुर में 12 रास्तों का हुआ नामकरण: कछपुरा जाने वाले ओवरब्रिज का नाम लौह पुरुष के नाम पर हुआ – Jabalpur News

जबलपुर में 12 रास्तों का हुआ नामकरण:  कछपुरा जाने वाले ओवरब्रिज का नाम लौह पुरुष के नाम पर हुआ – Jabalpur News



जबलपुर नगर निगम प्रशासन ने पिछले तीन महीनों में 12 चौराहों और मार्गों का नामकरण किया है। ये सभी नए नाम देश के महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और संतों के सम्मान में रखे गए हैं।

.

नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने बताया कि नामकरण की प्रक्रिया सामाजिक संस्थाओं के आवेदनों से शुरू होती है। संस्थाएं अपने संतों, स्वतंत्रता सेनानियों या महापुरुषों के नाम पर चौराहों या मार्गों के नामकरण का आग्रह करती हैं।

इन आवेदनों को महापौर के माध्यम से एमआईसी (मेयर-इन-काउंसिल) को भेजा जाता है। एमआईसी की स्वीकृति के बाद, प्रस्ताव कमिश्नर के पास जाता है और फिर नगर निगम अध्यक्ष के पास अंतिम स्वीकृति के लिए आता है। इसके बाद ही शहर के चौराहों या मार्गों का नामकरण किया जाता है।

नए नामकरण हुए, पुराने बदले नहीं

विज ने स्पष्ट किया कि नए नामकरण किए गए हैं, लेकिन किसी भी मौजूदा नाम को बदला नहीं गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद गहन अध्ययन किया जाता है और उसके बाद ही स्वीकृति दी जाती है।

  • जिन मार्गों का नामकरण किया गया है, उनमें स्नेह नगर से गढ़ा कछपुरा जाने वाले ओवरब्रिज का नाम ‘लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल’ के नाम पर रखा गया है।
  • दयानंद चौक से महर्षि वाल्मीकि चौक तक के मार्ग को ‘परम पूज्य महंत स्वामी महाराज मार्ग’ नाम दिया गया है।
  • राइट टाउन प्रेम मंदिर स्थित चौराहे और प्रेम मंदिर से आस्था मेडिकल तक की सड़क का नाम ‘स्वर्गीय श्री राजा बहादुर सिंह राजा भैया’ के नाम पर किया गया है।
  • विजयनगर में एचबी कॉलेज के पास स्थित चौराहे का नाम ‘सिद्धिविनायक चौक’ रखा गया है।



Source link