‘डरावना था’ बॉन्डी शूटआउट में फंसे माइकल वॉन ने सुनाई डरावनी आपबीती

‘डरावना था’ बॉन्डी शूटआउट में फंसे माइकल वॉन ने सुनाई डरावनी आपबीती


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Bondi Beach Shooting Michael Vaughan: ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हुई गोलीबारी के वक्त पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर माइकल वॉन भी वहीं मौजूद थे. उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में लॉक होना बेहद डरावना अनुभव था. इस हमले में नौ लोगों की मौत हुई, 11 घायल हुए और एक हमलावर को पुलिस ने मार गिराया. घटना ने सिडनी को झकझोर दिया.

ख़बरें फटाफट

सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुई गोलीबारी के बीच माइकल वॉन भी फंस गए थे. (फोटो AP)

Bondi Beach Shooting Michael Vaughan: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच आमतौर पर सफेद रेत, समुद्र और सैलानियों की चहल-पहल के लिए जाना जाता है. लेकिन रविवार 14 दिसंबर को अचानक गोलियों की आवाज से दहल उठा. इसी भयावह माहौल के बीच पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर माइकल वॉन भी वहां मौजूद थे. बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि वह एक रेस्टोरेंट में लॉक हो गए थे और वह पल उनके लिए बेहद डरावना था.

माइकल वॉन का बयान इसलिए अहम है क्योंकि यह हमला सिर्फ एक सुरक्षा घटना नहीं, बल्कि सैकड़ों आम लोगों की मौजूदगी में हुआ. बॉन्डी बीच पर उस वक्त धार्मिक आयोजन ‘चानुका बाय द सी’ चल रहा था. गोलीबारी, अफरा-तफरी और जान बचाने की जद्दोजहद इन सबके बीच वॉन का अनुभव उस खौफ को बयां करता है, जो उस शाम सिडनी ने महसूस किया.



Source link