बैतूल में रविवार देर शाम भोपाल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बरेठा घाट में भारी जाम लग गया। यह जाम एक वाहन के खराब हो जाने के कारण लगा, जिससे यातायात करीब एक घंटे से अधिक समय तक प्रभावित है। कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी गई। जाम शाम करीब 6.30 बजे
.
जाम बरेठा गांव से बाचा गांव तक दोनों दिशाओं में फैल गया। इसमें यात्री बसें, निजी गाड़ियां, चारपहिया वाहन और भारी ट्रक सहित विभिन्न प्रकार के वाहन फंसे हुए थे। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
पुलिस जाम खुलवाने में जुटी थाना प्रभारी देवकरण डहरिया ने बताया कि घाट पर एक वाहन के बीच रास्ते में खराब होने से यह स्थिति बनी। पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया है और वे स्वयं भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस का प्रयास है कि जाम को जल्द से जल्द खुलवाकर एंबुलेंस और आवश्यक वाहनों को पहले निकाला जाए। फिलहाल, इस जाम के कारण भोपाल-नागपुर मार्ग पर वाहनों की गति धीमी पड़ गई है। स्थिति को सामान्य करने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर लगातार जुटी हुई हैं।
बरेठा घाट के पास की सड़कें बदहाल उल्लेखनीय है कि बरेठा घाट हाल ही में अपनी खराब सड़क स्थिति को लेकर चर्चा में रहा था। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के इसी मार्ग से गुजरने के बाद, सड़क की जर्जर हालत के कई वीडियो और शिकायतें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सड़क की मरम्मत करवाई थी।