साबरी ब्रदर्स नाइट आज गौहर महल में: आज देखें नाटक ‘पढ़िए कलमा’; जानिए राजधानी में कहां-क्या खास – Bhopal News

साबरी ब्रदर्स नाइट आज गौहर महल में:  आज देखें नाटक ‘पढ़िए कलमा’; जानिए राजधानी में कहां-क्या खास – Bhopal News


आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधाएं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं

बच्चों के दिल की बीमारियों की जांच आज निशुल्क

  • बच्चों के दिल के विभिन्न रोगों की जांच के लिए संभाग स्तरीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आज जयप्रकाश जिला चिकित्सालय में आयोजित किया जा रहा है।
  • इस शिविर में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की इको जांच निशुल्क की जाएगी ।

आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

परी बाजार

  • ऐतिहासिक गौहर महल में 11 से 14 दिसंबर तक “बेगम्स ऑफ भोपाल” के वार्षिक कार्यक्रम ‘परी बाजार द हेरिटेज फेस्टिवल’ का छठा संस्करण आयोजित किया जा रहा है।
  • 14 दिसंबर – साबरी ब्रदर्स की सूफी नाइट, उत्सव का भव्य समापन
  • भोपाल की 50 विरासत इमारतों की पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसे वरिष्ठ चित्रकार फैजल मतीन ने तैयार किया है। पढ़ें पूरी खबर

शलाका चित्र प्रदर्शनी

  • जनजातीय संग्रहालय में प्रदर्शनी लगेगी।
  • दोपहर 12 बजे से प्रदर्शनी की शुरुआत होगी।

आज रात दिखेगी जेमिनिड उल्का वर्षा

  • 14 दिसंबर की रात आसमान में प्रकृति की अनोखी आतिशबाजी देखने को मिलेगी। भारत में रविवार रात जेमिनिड उल्का वर्षा (Geminid Meteor Shower) अपने चरम पर रहेगी। विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के अनुसार, साफ मौसम रहा तो प्रति घंटे 100 से अधिक चमकदार उल्काएं आकाश में लकीरों के रूप में दिखाई दे सकती हैं। यह नजारा रात करीब 9 बजे से लेकर भोर तक देखा जा सकेगा। पढ़ें पूरी खबर

नाटक

  • रंग श्री लिटिल बैले ट्रुप में आज शाम 7 बजे सादत हसन मंटो की कहानी पढ़िए कलमा का मंचन किया जाएगा। इस नाटक को देखने के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा।
कैंपस/जॉब

ईएसबी एडमिट कार्ड

  • मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग के लिए होने वाली सूबेदार (स्टेनोग्राफर) एवं असिस्टेंट सब -इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ईएसबी के एग्जाम शेड्यूल के अनुसार यह भर्ती परीक्षा 17 और 18 दिसंबर को प्रदेशभर के विभिन्न सेंटरों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा सीबीटी मोड में होगी, जिसके लिए सुरक्षा और तकनीकी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड ईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। Activate Windows

बी. फार्मेसी का शैक्षणिक शेड्यूल तय

  • भोपाल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) ने डी. फार्मेसी के बाद अब बी. फार्मेसी डिग्री कार्यक्रम के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है।
  • प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की अवधि अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।

नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड जारी

  • जवाहर नवोदय विद्यालय रातीबड़ भोपाल में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2026 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
  • प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं।
  • पालकों से अपील की गई है कि वे एडमिट कार्ड स्वयं वेबसाइट navodaya.gov.in, cbseitms.rcil.gov.in या /nvs/AdminCard/ से डाउनलोड कर लें।

काम की जरूरी लिंक्स



Source link