मंडला में नेशनल हाईवे पर पेड़ से टकराई बाइक: एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर; टिकरिया में पुराने पेट्रोल पंप के पास हादसा – Mandla News

मंडला में नेशनल हाईवे पर पेड़ से टकराई बाइक:  एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर; टिकरिया में पुराने पेट्रोल पंप के पास हादसा – Mandla News


मंडला जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया। दोनों युवक नारायणगंज से अपने गांव सिंगनपुरी चौकी लौट रहे थे।

.

पुराने पेट्रोल पंप के पास हादसा

यह दुर्घटना सोमवार शाम पुराने पेट्रोल पंप और टॉवर के पास हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक अचानक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई थी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे में 24 वर्षीय मोनू नेटी की मौत हो गई। वहीं, 32 वर्षीय लखन पिता मंगल आर्मो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों युवक चौकी सिंगनपुरी क्षेत्र के निवासी थे।

घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया

सूचना मिलते ही टिकरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लखन को तत्काल नारायणगंज अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पेड़ से टकराने की आशंका, अन्य कारणों की भी जांच

टिकरिया थाना प्रभारी गोपाल घासले ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक के पेड़ से टकराने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस इस आशंका की भी जांच कर रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी हो, जिससे बाइक बेकाबू हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Source link