ग्वालियर में गर्मी का कहर, तापमान 40.8 डिग्री पार: अगले 4 दिन लू का अलर्ट, 42 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान – Gwalior News

ग्वालियर में गर्मी का कहर, तापमान 40.8 डिग्री पार:  अगले 4 दिन लू का अलर्ट, 42 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान – Gwalior News




ग्वालियर में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और विदर्भ से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे स्कूली बच्चों और कामकाजी लोगों को परेशानी हुई। दोपहर में सड़कें सूनी नजर आईं और लोग तेज धूप व गर्म हवाओं से बचते हुए ही बाहर निकले। कई लोग सिर ढंककर और पानी की बोतल लेकर चलते दिखाई दिए। पेड़-पौधों पर भी असर तेज गर्मी का असर पेड़-पौधों पर भी पड़ रहा है। सड़क किनारे लगे पौधों को पानी दिया जा रहा है, ताकि उन्हें सूखने से बचाया जा सके। अगले 4 दिन लू का खतरा मौसम विभाग ने शुक्रवार से अगले चार दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि हो सकती है, जिससे पारा 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने का अनुमान है। बचाव के लिए जरूरी सावधानी मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने, हल्के और सूती कपड़े पहनने तथा सिर ढंककर रखने की सलाह दी है। विशेषज्ञों ने खासकर बच्चों और बुजुर्गों को लू से बचाने पर जोर दिया है।



Source link