रनों के लिए फड़फड़ा रहे शुभमन गिल… लगाना होगा ये मास्टर फॉर्मूला, पूर्व क्रिकेटर ने दी नसीहत

रनों के लिए फड़फड़ा रहे शुभमन गिल… लगाना होगा ये मास्टर फॉर्मूला, पूर्व क्रिकेटर ने दी नसीहत


IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में पकड़ बनाई. भारत के सामने महज 118 रन का लक्ष्य था, इसके बाद भी टीम इंडिया के बड़े नाम फुस्स हो गए. हालांकि, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा की पारियों की बदौलत टीम ने 7 विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया. शुभमन गिल फिर बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हुए. उनके इस साल के टी20 आंकड़े बेहद खराब हैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर ने उन्हें कमबैक करने के लिए मास्टर ट्रिक बता दी है.

23.9 के औसत से बनाए रन

गिल, पहले से ही वनडे और टेस्ट में भारत के कप्तान हैं, T20I में उप-कप्तान हैं. एशिया कप के बाद उन्हें टी20 टीम में वापस लाया गया और संजू सैमसन को ड्रॉप किया गया. साथ ही उन्हें उपकप्तानी भी मिल गई. लेकिन बल्ले से गिल लगातार फुस्स होते दिखे हैं. इस साल 14 T20I पारियों में गिल ने सिर्फ 263 रन बनाए हैं, जबकि उनका औसत 23.9 और स्ट्राइक रेट 142.93 रहा है और अब तक एक भी फिफ्टी नहीं बनाई है.

Add Zee News as a Preferred Source


क्या बोले संजय बांगर?

संजय बांगर ने गिल की फॉर्म पर जियोस्टार पर कहा, ‘मैं उनकी भूमिका साफ कर दूं. बड़े शॉट खेलने की ज़रूरत नहीं है – आपके पीछे इतने सारे तेज़ रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, इसलिए सही क्रिकेटिंग स्ट्रोक खेलें. खासकर मुश्किल हालात या कम स्कोर वाले मैचों में प्लेटफॉर्म तैयार करें। भारत को एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत है जो मुश्किल ओवरों का सामना कर सके, नई गेंद को संभाल सके और शुरुआती झटकों से बच सके, जैसे शुभमन का पहली गेंद पर आउट होना.’

ये भी पढे़ं.. ‘मिस्टर 360’ को लगी किसकी नजर.. T20I इतिहास का साल में सबसे खराब औसत, कैप्टेंसी पर लगा ‘दाग’

टी20 वर्ल्ड कप पर नजरें

धर्मशाला गिल के लिए एक और मौका है कि वह T20I में टीम मैनेजमेंट द्वारा दिखाए गए भरोसे को सही साबित करें और अगले साल के T20 वर्ल्ड कप के लिए समय रहते टॉप पर अपनी जगह पक्की करें, जो 7 फरवरी से 8 मार्च, 2026 तक भारत और श्रीलंका में होगा. धर्मशाला में मैच खत्म होने के बाद, भारत और साउथ अफ्रीका सीरीज के बाकी दो मैच 17 और 19 दिसंबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेंगे.



Source link