कौन हैं कार्तिक शर्मा, जिन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा? सिक्स मारने में है एक्सपर्ट

कौन हैं कार्तिक शर्मा, जिन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा? सिक्स मारने में है एक्सपर्ट


CSK IPL Auction 2026: आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में अनजान खिलाड़ियों पर धनवर्षा हुई है. चेन्नई सुपरकिंग्स ने दो घरेलू प्लेयर्स के लिए 28.40 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. उसने ऑलराउंडर प्रशांत वीर को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा. इसके बाद चेन्नई की टीम यहीं नहीं रुकी, उसने विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा के लिए भी इतने ही रुपये खर्च कर दिए. दोनों खिलाड़ियों का बेस प्राइस 30-30 लाख रुपये ही था.

चेन्नई को सनराइजर्स और कोलकाता ने दी टक्कर

कार्तिक के लिए कई टीमों में टक्कर देखने को मिली. कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने उन्हें खरीदने की कोशिश की, लेकिन चेन्नई किसी भी हाल में उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहती थी. वह ऐसा करने में कामयाब भी रही. 

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: 30 लाख वाले को मिले 14.20 करोड़… CSK ने किस अनजान ऑलराउंडर पर खोली तिजोरी? ऑक्शन में रचा इतिहास

डेब्यू में शतक से मचाई थी सनसनी

राजस्थान के युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा 19 साल के हैं. उत्तराखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में डेब्यू पर शतक लगाकर कार्तिक राजस्थान के लिए टीम में आए और तब से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वह विजय हजारे ट्रॉफी के पिछले सीजन में राजस्थान के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. उन्होंने आठ पारियों में 118.03 की स्ट्राइक रेट से 445 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें: कौन हैं जम्मू के आकिब नबी डार? भारत के नए ‘मोहम्मद शमी’ ने मचाई सनसनी, बेस प्राइस से 28 गुना ज्यादा पैसा मिला

मध्यक्रम में चेन्नई के लिए परफेक्ट खिलाड़ी

कार्तिक नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हैं. चेन्नई को मध्यक्रम में एक तूफानी बल्लेबाज की आवश्यकता थी. कार्तिक उस कमी को पूरी कर सकते हैं. कार्तिक ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दो सीजन में अब तक 11 पारियों में 334 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 162.92 का रहा है. उन्होंने 2024 में शेर-ए-पंजाब टी20 में भी प्रभावित किया था, जिसमें उन्होंने 10 पारियों में 168.01 के स्ट्राइक रेट से 457 रन बनाए थे.



Source link