रतलाम में फसलों पर जमी ओस की बूंदें: रात का पारा 9.8 डिग्री पर आया; वेस्टर्न डिस्टरबेंस से और बढ़ेगी ठंड, पाला गिरने का डर – Ratlam News

रतलाम में फसलों पर जमी ओस की बूंदें:  रात का पारा 9.8 डिग्री पर आया; वेस्टर्न डिस्टरबेंस से और बढ़ेगी ठंड, पाला गिरने का डर – Ratlam News


रतलाम में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने लोगों को ठिठुरा दिया है। दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में सर्दी का असर इतना तेज है कि सुबह-सुबह फसलों पर ओस की बूंदें बर्फ के रूप में जमी दिखाई दे रही हैं। कोहरे और सर्द हवाओं के चलते लोग दिन में भी गर्म कपड़े पहनने को म

.

बीते 24 घंटों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को रात का न्यूनतम तापमान घटकर 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सोमवार को 10.0 डिग्री था। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री की गिरावट के साथ 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह और रात के समय गलन वाली सर्दी महसूस की जा रही है।

आज रात से फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ठंड अभी और बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण बुधवार रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र प्रभावित होगा। अगले दो-तीन दिनों में इसका असर रतलाम में भी दिखाई देने लगेगा। इसके बाद एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहा है, जिससे सर्दी का सितम और तीखा होगा।

किसानों की चिंता- अभी फायदा, लेकिन पाला गिरा तो नुकसान

तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव से किसान सतर्क हैं। फिलहाल यह ठंड फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है, लेकिन अगर आने वाले दिनों में तापमान और गिरा और पाला पड़ा, तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।

खेतों में ओस की बूंदें जमने लगी।

खेतों में ओस की बूंदें जमने लगी।

पिछले पांच दिन के तापमान पर एक नजर

दिनांक अधिकतम न्यूनतम
16 दिसंबर 25.0 9.8
15 दिसंबर 25.2 10.0 10.0
14 दिसंबर 26.2 10.6
13 दिसंबर 27.2 10.6
12 दिसंबर 26.2 9.5



Source link