मसाला चक्की पर अखाद्य रंग और धना-मिर्ची के सैंपल लेते अधिकारी।
सागर के देवरी में मंगलवार रात खाद्य और राजस्व विभाग की टीम ने एक मसाला पिसाई चक्की पर दबिश दी। यहां मसालों में मिलावट का खेल चल रहा था। टीम ने मौके से धनिया और मिर्ची के साथ अखाद्य रंगों (Non-edible colors) के पैकेट जब्त किए हैं। यह कार्रवाई कौशल किश
.
जानकारी के मुताबिक, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की गई थी कि देवरी में मसालों में हानिकारक रंग मिलाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति राय टीम के साथ कौशल किशोर वार्ड स्थित इदरीश खान की चक्की पर पहुंचीं। जांच में वहां अखाद्य रंगों के 7 पैकेट मिले।
मसाला चक्की से अखाद्य रंग के पैकेट जब्त हुए।
संचालक बोला- पैकेट मेरे नहीं, दूसरे के हैं
चक्की संचालक इदरीश खान ने सफाई देते हुए कहा कि ये रंग के पैकेट महेश ठाकुर के हैं, जो वहां रखकर गया था। अधिकारियों ने जब महेश ठाकुर को फोन लगाकर मौके पर बुलाया, तो उसने आने से साफ मना कर दिया।
सैंपल लैब भेजे, रिपोर्ट का इंतजार
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति राय ने बताया कि अखाद्य रंग और मसालों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।