सूर्यकुमार पर लगने वाला है ग्रहण, टॉप 10 से बाहर होने के कगार पर

सूर्यकुमार पर लगने वाला है ग्रहण, टॉप 10 से बाहर होने के कगार पर


Last Updated:

सूर्यकुमार यादव पहली बार जुलाई 2022 के बाद आईसीसी टी20I बल्लेबाजी रैंकिंग से बाहर होने के कगार पर हैं. 12, 5 और 12 रनों की पारियों के बाद भारतीय टी20 कप्तान नवीनतम रैंकिंग में एक स्थान नीचे खिसक गए हैं.

सूर्यकुमार यादव ICC रैंकिंग से बाहर होने के कगार पर, लगातार 3 साल से टॉप 10 में थे बरकरार

नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में लगातार तीन कम स्कोर के बाद सूर्यकुमार यादव पहली बार जुलाई 2022 के बाद आईसीसी टी20I बल्लेबाजी रैंकिंग से बाहर होने के कगार पर हैं. 12, 5 और 12 रनों की पारियों के बाद भारतीय टी20 कप्तान नवीनतम रैंकिंग में एक स्थान नीचे खिसक गए हैं.

साल 2022 के मध्य से 2023 के अंत तक सूर्यकुमार यादव दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज थे हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस के लिए वह लगातार रन बना रहे हैं, लेकिन टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके आंकड़े बीते 18 महीनों में सवालों के घेरे में रहे हैं 2026 टी20 वर्ल्ड कप नजदीक होने के साथ भारत और सूर्यकुमार दोनों ही वापसी की उम्मीद करेंगे.

बाएं हाथ का बोलबाला

भारत के लिए राहत की बात यह है कि तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन के दम पर रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कटक में 26 रन, न्यू चंडीगढ़ में 62 रन और धर्मशाला में नाबाद 26 रन की पारियां खेलीं, जिससे वह पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान और इंग्लैंड के जोस बटलर को पीछे छोड़ते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं.तिलक वर्मा की यह अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग नहीं है. वह इस साल जनवरी में दूसरे स्थान तक भी पहुंच चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ बनाए रखी है. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम तीसरे टी20 मैच में 117 के कुल स्कोर में 61 रन की पारी खेलने के बाद आठ स्थान की छलांग लगाकर 29वें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं, दूसरे टी20I में मैच जिताऊ 90 रन बनाने वाले क्विंटन डी कॉक 14 स्थान ऊपर चढ़कर 53वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

गेंदबाजी रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती का दबदबा

टी20I गेंदबाजी रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती ने पिछले हफ्ते खेले गए दो मैचों में दो-दो विकेट लेकर 36 रेटिंग अंक जोड़े हैं और 818 अंकों के साथ अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंच गए हैं. दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है. भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, जिन्होंने धर्मशाला में 2/13 के प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था, चार स्थान ऊपर चढ़कर 16वें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसन 14 स्थान की छलांग के साथ 25वें और लुंगी एनगिडी 11 स्थान ऊपर चढ़कर 44वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

टेस्ट रैंकिंग में भी बदलाव

आईसीसी पुरुष टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज के दूसरे टेस्ट में 60 और 28 रन की पारियों के दम पर सात स्थान की छलांग लगाकर बल्लेबाजों की सूची में 34वां स्थान हासिल किया है. इस मैच में न्यूजीलैंड ने नौ विकेट से जीत दर्ज की थी. मिचेल हे ने अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत करते हुए 61 रन बनाए और संयुक्त रूप से 78वें स्थान पर डेब्यू किया, जबकि जैकब डफी ने दूसरी पारी में 38 रन देकर पांच विकेट लेकर गेंदबाजों की रैंकिंग में 15 स्थान की छलांग लगाते हुए करियर के सर्वश्रेष्ठ 48वें स्थान पर पहुंच गए.

homecricket

सूर्यकुमार पर लगने वाला है ग्रहण, टॉप 10 से बाहर होने के कगार पर



Source link