दमोह एसपी ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल: नाइट गश्त वाहनों में भी रखवाए, आमजन के लिए उपलब्ध; जिले में कड़ाके की ठंड – Damoh News

दमोह एसपी ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल:  नाइट गश्त वाहनों में भी रखवाए, आमजन के लिए उपलब्ध; जिले में कड़ाके की ठंड – Damoh News



दमोह में ठंड से राहत दिलाने के लिए एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने शुक्रवार रात रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।कंबल लेने के लिए कई लोग कतार में खड़े थे। पुलिसकर्मियों ने सभी को व्यवस्थि

.

नाइट गश्त में भी कंबल उपलब्ध

एसपी ने बताया कि इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है और रेलवे स्टेशन पर ऐसे कई जरूरतमंद लोग आते हैं जिन्हें कंबल की आवश्यकता होती है। नाइट गश्त में लगे पुलिस अधिकारियों के वाहनों में भी कंबल रखवाए गए हैं। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि रात में मिलने वाले जरूरतमंदों को ये कंबल दिए जाएं ताकि वे ठंड से बच सकें।

शुक्रवार रात को एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी द्वारा 100 से अधिक कंबलों का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में उनका यह छोटा सा प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

दमोह में पड़ रही कड़ाके की ठंड

शुक्रवार को दमोह में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे पूरे दिन लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस मौके पर एडिशनल एसपी सुजीत सिंह, सीएसपी एचआर पांडे और कोतवाली टीआई मनीष कुमार भी उपस्थित थे।



Source link