युवकों पर धारदार हथियार से हमला, तीन गिरफ्तार: सीहोर में ढाबे के अटैक, घायल हमीदिया अस्पताल में भर्ती; आरोपियों में दो नाबालिग – Sehore News

युवकों पर धारदार हथियार से हमला, तीन गिरफ्तार:  सीहोर में ढाबे के अटैक, घायल हमीदिया अस्पताल में भर्ती; आरोपियों में दो नाबालिग – Sehore News



सीहोर में मंगलवार रात एक ढाबे के पास दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला किया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है। मंडी थाना पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अ

.

घायलों की पहचान विनोद खुराना (30) पुत्र सोहनलाल खुराना और पवन दोहरी (24) पुत्र दीवान सिंह दोहरी के रूप में हुई है। दोनों गंज मोहल्ला, कोतवाली थाना क्षेत्र, सीहोर के निवासी हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े बारह बजे चौपाल सागर व्यास पेट्रोल पंप के पास मुगीसपुर, सीहोर में हुई थी। अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से इन युवकों पर हमला किया था।

मंडी थाना प्रभारी सुनील मेहर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 296, 118(1), 351(3), 3(5), 109 के तहत मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान तीन आरोपियों को पकड़ा गया है, जिनमें से दो नाबालिग हैं। चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।



Source link