इस EV कंपनी ने हिला दिया ग्लोबल मार्केट! तैयार कर डाली 1.5 करोड़ कारें, देखती रह गए दुनिया भर के ब्रांड्स

इस EV कंपनी ने हिला दिया ग्लोबल मार्केट! तैयार कर डाली 1.5 करोड़ कारें, देखती रह गए दुनिया भर के ब्रांड्स


Last Updated:

BYD ने चीन के जिनान फैक्ट्री में 1.5 करोड़वीं NEV BYD Denza N8L SUV बनाई. 2025 में 41.82 लाख यूनिट्स बिकीं. BYD के प्रोडक्ट्स 119 देशों में उपलब्ध हैं और टेक्नोलॉजी में अग्रणी हैं. भारत में भी बीवाईडी की कारें अब उपलब्ध हैं और यहां के बाजार में भी इसकी पॉपुलैरिटी धीरे धीरे बढ़ रही है. BYD ने यूरोपियन मार्केट में टेस्ला को भी मात देन दी है.

नई दिल्ली. भारत समेत दुनिया भर के कार बाजारों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. भारत में टाटा और महिंद्रा जैसे ब्रांड्स भी लगातार अपना इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो बढ़ा रहे हैं. दुनिया के कई बड़े इलेक्ट्रिक कार निर्माता ब्रांड भारत में अपना पोर्टफोलियो तैयार कर रहे हैं. टेस्ला और विनफास्ट जैसे ब्रांड्स अब इंडिया में अपने प्रोडक्ट्स सेल कर रहे हैं. मगर, इन सबके बीच एक ऐसा ब्रांड है जिसने भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में धूम मचा रखी है वो ब्रांड है BYD. चीन की BYD भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में जोरदार प्रभाव बना रही है. कंपनी ने चीन के जिनान फैक्ट्री में अपनी 1.5 करोड़वीं NEV (न्यू एनर्जी व्हीकल) का प्रोडक्शन पूरा किया है, जो BYD Denza N8L SUV है. यह एक फुल-साइज, 6 सीटों वाली प्रीमियम SUV है, जो अपनी बेहतरीन सेफ्टी परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है.

जबरदस्त सेल्स परफॉर्मेंस
2025 में BYD की सेल्स परफॉर्मेंस मजबूत रही. जनवरी से नवंबर के बीच कंपनी ने कुल 41.82 लाख यूनिट्स की बिक्री की, जो साल-दर-साल 11.3% की बढ़ोतरी है. ओवरसीज मार्केट्स ने ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई है. विदेशों में BYD की बिक्री 9.17 लाख यूनिट्स तक पहुंच गई, जो 2024 की कुल ओवरसीज सेल्स से ज्यादा है. फिलहाल, BYD के NEV प्रोडक्ट्स 119 से ज्यादा देशों और छह महाद्वीपों में उपलब्ध हैं.

टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन
टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन BYD के विकास की नींव है. 2025 की पहली तीन तिमाहियों में कंपनी का R&D खर्च 43.75 अरब युआन तक पहुंच गया, जो साल-दर-साल 31% की बढ़ोतरी है. अब तक कंपनी का कुल R&D निवेश 220 अरब युआन से ज्यादा हो चुका है, जो टेक्नोलॉजी में लीडरशिप के प्रति उसकी लॉन्गटर्म डेडिकेशन को दर्शाता है.

दुनिया के कई बाजारों में सफल
अपने कोर वैल्यूज “एलिगेंस, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी” के साथ Denza ने सिंगापुर, थाईलैंड और मलेशिया समेत कई एशियाई बाजारों में सफलता हासिल की है. Denza D9 इस साल की पहली छमाही में इंडोनेशिया, थाईलैंड और मलेशिया जैसे कई बाजारों में सबसे ज्यादा बिकने वाली लग्जरी MPV बन गई है. ब्रांड ने यूरोप और लैटिन अमेरिका के प्रमुख क्षेत्रों में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाई है और ग्लोबल लग्जरी ऑटोमोबाइल मार्केट के इलेक्ट्रिफिकेशन ट्रांसफॉर्मेशन को तेज करने में अहम भूमिका निभाई है.

homeauto

इस EV कंपनी ने हिला दिया ग्लोबल मार्केट! तैयार कर डाली 1.5 करोड़ कारें



Source link