ऑस्ट्रेलिया में निकली बैजबॉल की हेकड़ी, कंगारुओं का एशेज ट्रॉफी पर कब्जा, सीरीज में बनाई 3-0 की बढ़त

ऑस्ट्रेलिया में निकली बैजबॉल की हेकड़ी, कंगारुओं का एशेज ट्रॉफी पर कब्जा, सीरीज में बनाई 3-0 की बढ़त


ऑस्ट्रेलिया ने अपनी ही धरती पर जारी एशेज टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. कंगारुओं ने एडिलेड में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ 82 रन से जीत दर्ज की है. ऑस्ट्रेलिया ने इसी के साथ ही पांच मैचों की मौजूदा एशेज टेस्ट सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है. ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ में पहला टेस्ट 8 विकेट और फिर ब्रिस्बेन में दूसरा टेस्ट भी 8 विकेट से जीता था. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अब चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा.

कंगारुओं का एशेज ट्रॉफी पर कब्जा

एडिलेड टेस्ट के पांचवें दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इंग्लैंड के डिफेंस को तोड़ दिया और कंगारुओं ने इंग्लैंड को 352 रन पर ऑल आउट करके 82 रन से जीत हासिल कर ली. ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में अब 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है. एडिलेड में खेले गए इस तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 371 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 286 रन पर सिमट गई. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 349 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 435 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. इंग्लैंड की टीम 435 रनों का टारगेट चेज करते हुए अपनी दूसरी पारी में 352 रन पर ढेर हो गई. ऑस्ट्रेलिया ने इसी के साथ ही यह टेस्ट मैच 86 रन से जीत लिया.

Add Zee News as a Preferred Source






Source link