जी राम जी पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन: जिलाध्यक्ष बोले- गांधीजी से चिढ़ती है भाजपा; योजना और संस्था का नाम बदलने में माहिर – Vidisha News

जी राम जी पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन:  जिलाध्यक्ष बोले- गांधीजी से चिढ़ती है भाजपा; योजना और संस्था का नाम बदलने में माहिर – Vidisha News



विदिशा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने नीमताल चौराहे पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने केंद्र सरकार व भ

.

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने कहा कि मनरेगा योजना कांग्रेस सरकार की देन है। इसे ग्रामीण गरीबों और बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से लागू किया गया था, जिससे देशभर में लाखों परिवारों को आजीविका का सहारा मिला है।

रघुवंशी ने आरोप लगाया कि विदिशा के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के माध्यम से केंद्र सरकार मनरेगा योजना का नाम बदलकर “जी राम जी” करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने इस कदम को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया और कहा कि भाजपा महात्मा गांधी के नाम से इतनी चिढ़ती है कि गांधी जी के नाम से चल रही योजनाओं को भी समाप्त या परिवर्तित किया जा रहा है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि भाजपा केवल योजनाओं और संस्थाओं के नाम बदलने में माहिर है। उन्होंने जोर दिया कि भगवान राम सभी के आराध्य हैं, लेकिन उनके नाम पर राजनीति करना और जमीनी मुद्दों से ध्यान भटकाना गलत है। भाजपा शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है, जबकि सरकार जनता के मूल सवालों से बच रही है।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह मनरेगा योजना के नाम और मूल स्वरूप से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ का विरोध करती रहेगी। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि आवश्यक हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



Source link