Betul Accident: मध्य प्रदेश में बैतूल-नागपुर फोरलेन पर सड़क पर फैली गिट्टी के कारण बड़ा हादसा हो गया. अनियंत्रित होकर एक के बाद एक तीन कारें पलट गईं. जानकारी के अनुसार पहले एक कार फिसलकर पलट गई, जिसे उठाने का प्रयास लोग कर रहे थे. इसी दौरान दो अन्य कारें भी गिट्टी पर फिसलकर आपस में टकरा गईं. तीनों हादसों में कुल 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया. सूचना मिलते ही बैतूल बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची. सड़क पर फैली गिट्टी को साफ कराया जा रहा है और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु किया जा रहा है. घटना बैतूल बाजार थाना क्षेत्र की है.