Last Updated:
Chhindwara News: छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने तीन पुत्रियों और एक पुत्र सहित चार स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है. प्रसव सफल हुआ है. जच्चा-बच्चा सुरक्षित हैं. लेकिन मां बच्चों को छिंदवाड़ा अस्पताल रेफर किया गया है. जानें क्यों..
Chhindwara News: मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गजब हुआ. ग्राम रोरा ढेकनी माल निवासी 28 वर्षीय गर्भवती महिला गुनो (पति जग्गू सिंह) ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया. इनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है. प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं. उन्हें बेहतर देखभाल के लिए जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर कर दिया गया है.
सातवें महीने में प्रसव
यह घटना न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके में खुशी की लहर ले आई है, जहां ग्रामीणों ने इसे ‘भगवान की कृपा’ करार दिया. गुनो का प्रसव रविवार रात करीब 10 बजे शुरू हुआ. पति जग्गू सिंह ने बताया, “रोरा ढेकनी माल से 35 किलोमीटर दूर जुन्नारदेव पहुंचने में देरी हुई, लेकिन डॉक्टरों की तत्परता से सब संभव हो गया. हमारा परिवार अब सात सदस्यों का हो गया. ये घटना पूरी तरह से भगवान की कृपा मानी जाएगी, नहीं तो सातवें महीने में ऐसा हो पाना मुश्किल होता है. ”
बच्चों का वजन कम
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश नागवंशी के अनुसार, नवजात बच्चों का वजन अपेक्षाकृत कम होने के कारण एहतियातन सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है. मां और बच्चों की स्थिति फिलहाल स्थिर है. बताया बेटे का वजन 1.8 से 2.2 किलो है.
नर्स पूजा सोनी ने बताया
डिलीवरी कराने वाली नर्स पूजा सोनी ने बताया कि महिला गुनो को पहले से विशेष निगरानी में रखा गया था. प्रसव के दौरान सभी आवश्यक सावधानियां बरती गईं और नवजातों को तत्काल विशेषज्ञ इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें