वर्ल्ड कप टीम में बचे सिर्फ 4 पुराने खिलाड़ी, कोई छोड़ गया तो कोई हुआ बाहर

वर्ल्ड कप टीम में बचे सिर्फ 4 पुराने खिलाड़ी, कोई छोड़ गया तो कोई हुआ बाहर


नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. 20 दिसंबर को चयनकर्ताओं ने मुंबई में हुई बैठक के बाद इसकी घोषणा की. टीम इंडिया मौजूदा चैंपियन है. पिछली बार रोहित शर्मा की कप्तानी में कोच राहुल द्रविड़ की टीम ने साउथ अफ्रीका को मात देकर ट्रॉफी को उठाया था. इस बार कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे और कोच की जिम्मेदारी गौतम गंभीर पर होगी. इस बार की टीम में महज 4 खिलाड़ी ऐसे हैं जो लगातार तीसरी बार इस टूर्नामेंट में उतरेंगे.

इस बार की टीम मे ऐसे कई खिलाड़ी नहीं हैं जो पिछली बार वर्ल्ड कप खेलने उतरे थे. वही अगर उससे पिछले साल वाले टूर्नामेंट पर नजर डाले तो सिर्फ 3 नाम ऐसे है जो टीम का हिस्सा थे. रोहित शर्मा, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने टी20 से संन्यास ले लिया है जबकि केएल राहुल, मोहम्मद शमी, दीपक हुड्डा, हर्षित पटेल, युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर टीम से बाहर चल रहे हैं.

हार्दिक पंड्या

कौन से चार खिलाड़ी बरकरार

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 2022 का टी20 वर्ल्ड कप खेला था और इस बार कप्तानी करते नजर आएंगे. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पिछले टू्र्नामेंट में उप कप्तान थे जबकि अक्षर पटेल जो 2022 में भी खेले थे इस बार उप कप्तान की जिम्मेदारी उठाएंगे. गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक मात्र गेंदबाज हैं जो लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे.

बाएं हाथ के गेंदबाज अर्शदीप सिंह अनुभवी बुमराह के लिए सही जोड़ीदार है. हालांकि उनमें अपने सीनियर जैसा जादू नहीं है, लेकिन शांत स्वभाव और गेंद की गति बदलने की काबिलियत उन्हें पावरप्ले और आखिरी ओवरों में खतरनाक बनाती है.

साल 2022 की वर्ल्ड कप टीम

रोहित शर्मा (कप्तान) केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, हर्षित पटेल, अर्शदीप सिंह

साल 2024 की टी20 वर्ल्ड कप टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

साल 2026 की टी20 वर्ल्ड कप टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (उपकप्तान), जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन।



Source link