क्रिसमस की रात में कंपकंपी…: ग्वालियर में रात का पारा 7 डिग्री पर आया, 24 घंटे में 4 डिग्री गिरा, आज कोहरा – Gwalior News

क्रिसमस की रात में कंपकंपी…:  ग्वालियर में रात का पारा 7 डिग्री पर आया, 24 घंटे में 4 डिग्री गिरा, आज कोहरा – Gwalior News



क्रिसमस-डे की रात ने इस सीजन की अब तक की सबसे कड़ाके की ठंड का एहसास करा दिया। पहली बार रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जिससे शहर और अंचल में ठिठुरन बढ़ गई। 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री की तेज गिरावट दर्ज की गई। मौस

.

पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ 24.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 4 डिग्री की तेज गिरावट के साथ 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। सुबह आर्द्रता 97% रही, जो सामान्य से 11% अधिक है। शाम को आर्द्रता 62% रही।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर मध्य क्षोभमंडल में 260 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी जेट स्ट्रीम बह रही है। इससे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ी है। 27 दिसंबर को एक सिस्टम बनेगा। जिससे कोहरे और रात के तापमान पर इसका हल्का प्रभाव दिख सकता है।

जम्मू-कश्मीर के 80%, हिमाचल के 90% होटल बुक

जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थलों में 80% जबकि हिमाचल प्रदेश के 90%​ होटल बुक हो चुके हैं। हिमाचल प्रदेश के टूरिस्ट प्लेसेस में पर्यटकों ने एडवांस में ही बुकिंग कराई थी। पर्यटकों काे अब ज्यादा पैसे खर्च करने पर भी बुकिंग नहीं मिल रही है। हिमाचल में कुल्लू-मनाली, शिमला, धर्मशाला, मैकलोडगंज आदि जगह होटल्स बुक हाे चुके हैं।

पर्यटन नगरी मनाली में क्रिसमस पर साढ़े तीन हजार से अधिक पर्यटक वाहन बाहरी राज्यों से मनाली पहुंचे। जबकि बुधवार और गुरुवार को एक हजार से ज्यादा वाहन रोहतांग दर्रा पहुंचे। शिमला और मनाली आने वाले पर्यटकों की आवक गुरुवार देर शाम तक जारी रही। इस दौरान सड़कों पर ट्रैफिक जाम भी लगा। 28 दिसंबर तक पर्यटकों के लिए रोहतांग दर्रा खुला रहेगा।

पहाड़ों में बर्फ, क्योंकि 28 से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव चंडीगढ़|न्यू ईयर मनाने पहाड़ों पर जाने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार हैं। 31 दिसंबर और 1 जनवरी काे ऊंचे पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी के संकेत हैं। 28 दिसंबर काे उत्तरी पाकिस्तान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

बर्फीली हवा से वातावरण में नमीं, पारा और गिरेगा बर्फ से ढके पहाड़ों से उत्तर-पश्चिमी हवा अंचल की ओर आ रही हैं। वातावरण में नमी अधिक है। इससे अगले शुक्रवार को ग्वालियर, दतिया, भिंड व मुरैना में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। साथ ही रात के तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है। -अरुण शर्मा, मौसम वैज्ञानिक



Source link